Flipkart Freedom Sale आज से शुरू हो गई है और इस दौरान स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
Flipkart Freedom Sale आज से शुरू हो गई है और इस दौरान स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर आईफोन 17 प्रो पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। यहां हम आपको सेल के दौरान iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर से लेकर, डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,26,900 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹8,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,18,900 हो जाएगी। यह आईफोन बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹16,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर 72,850 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। इस आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।
कैमरा सेटअप के मामले में 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा