फोन में 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम मिलने वाला है। इसमें Bose ट्यून्ड ऑडियो का सपोर्ट होगा।
Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है।
Xiaomi की तरफ से अगला फोन Redmi K100 Pro Max लॉन्च के लिए तैयार है। फोन अगले हफ्ते मार्केट में एंट्री करने जा रहा है जिसमें अब केवल दो दिन ही शेष हैं। यह फोन इससे पहले आए Redmi K90 Pro Max का सक्सेसर होगा। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने कुछ और अहम फीचर्स का खुलासा किया है। फोन में 9000mAh से भी ज्यादा की क्षमता वाली बैटरी होगी। इसमें 185Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में Snapdragon दमदार चिपसेट का खुलासा हो चुका है। अब फोन के कैमरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Redmi K100 Pro Max को कंपनी घरेलू मार्केट में दो दिन के बाद लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च चीन में 11 अगस्त को होने जा रहा है। कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर इवेंट लाइव देखा जा सकेगा। फोन के लॉन्च से पहले Weibo पर इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं।
Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा जिसमें 5x जूम फीचर मिलने वाला है। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद होगा जिसमें 17mm फोकल लेंथ बताई गई है। वहीं, टेलीफोटो कैमरा में 100x डिजिटल जूम फीचर मौजूद होगा।
Redmi K100 Pro Max में कंपनी ने साउंड का धांसू इंतजाम किया है। फोन में 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम मिलने वाला है। इसमें Bose ट्यून्ड ऑडियो का सपोर्ट होगा जिसमें दो 1115D फुल रेंज ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ में समर्पित 1620 सबवूफर भी दिया गया है। यानी जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस इसमें मिलने वाला है।
इससे पहले भी फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। इसमें 6.9 इंच का OLED पैनल होगा। यह 185Hz रिफ्रेश रेट से लैस बताया गया है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 9,070mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें IP रेटिंग और सिक्योरिटी फीचर्स भी मौजूद होंगे। फोन स्टैंडर्ड Redmi K100 Pro के साथ लॉन्च होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में