Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s

Amazon पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon Great Freedom Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज आदि पर छूट मिल रही है।

Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 13s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Amazon पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon Great Freedom Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज आदि पर छूट मिल रही है। अगर आप OnePlus 13s खरीदने का सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। ई-कॉमर्स साइट पर OnePlus 13s पर धांसू डील मिल रही है। आइए OnePlus 13s पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13s Price & Offers


OnePlus 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹51,999 में लिस्टेड है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल जून में ₹54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं बैंक ऑफर के मामले में कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹2000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन ₹5,000 सस्ता मिल रहा है।

OnePlus 13s Features & Specifications

OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल, 19.54:9 ऑस्पेक्ट रेशियो, ब्राइटनेस 1600 / 800 निट्स और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर Adreno 830 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 के साथ आता है।  इस फोन में 5850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 15.08 सेमी, चौड़ाई 7.17 सेमी, मोटाई 0.82 सेमी और वजन 185 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »