• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च

iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च

iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशंस में 12GB रैम का खुलासा हो चुका है। यह स्लिम साइज का फोन होगा जिसकी मोटाई केवल 7.99mm बताई जा रही है।

iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • यह 6.83 इंच साइज में आने वाला AMOLED पैनल होगा।
  • फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। इसके लॉन्च से पहले फोन के कई मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। कंपनी एक के बाद एक इसके धांसू फीचर्स का खुलासा करती जा रही है। भारतीय वेरिएंट के लिए अब ब्रांड ने डिस्प्ले फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। इस फोन में धांसू डिस्प्ले फीचर्स मिलने वाले हैं। डिवाइस 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कंफर्म हो गया है। इसमें AMOLED पैनल मौजूद होगा। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

iQOO Z11 का लॉन्च भारत में 20 अगस्त के लिए निर्धारित है। फोन को लेकर अभी से चर्चा जोरों पर है। अब कंपनी ने फोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। iQOO के X हैंडल पर इसके डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस पोस्ट किए गए हैं। फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 6.83 इंच साइज में आने वाला AMOLED पैनल होगा। इसमें 93.82% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन में काफी स्लिम बेजल्स दिख रहे हैं। सेल्फी कैमरा को सेंटर में दिए गए पंचहोल कटआउट में रखा गया है। 

शेयर किए गए फोटो में फोन का कर्व्ड एज लुक साफ नजर आ रहा है। इसमें मेटल का फ्रेम दिख रहा है जो काफी पतला है। स्क्रीन के चारों तरफ कर्व्ड ग्लास देखा जा सकता है। जाहिर तौर पर फोन एक प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आने वाला है। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। AnTuTu पर फोन ने 12 लाख पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशंस में 12GB रैम का खुलासा भी हो चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग में इसके प्रोसेसर के साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम का का भी पता चला है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ रिलीज होगा। इसके अलावा यह स्लिम साइज का फोन होगा जिसकी मोटाई केवल 7.99mm होगी। कंपनी इसे कई कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है जिनमें से एक सेलेस्टियल ब्लू वेरिएंट है। फोन ऑरोरा ग्रीन में भी आएगा। साथ ही व्हाइट कलर शेड भी कयासों में है। डिवाइस का वजन 199 ग्राम बताया जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »