स्पेस एक्स ने इस रॉकेट को 15 जनवरी 2025 को लॉन्च किया था।
Photo Credit: सांकेतिक फोटो
SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का अपर स्टेज जल्द ही चांद से टकराने वाला है।
SpaceX का रॉकेट चांद पर गिरने वाला है! जी हां, एलन मस्क की रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेस एक्स का एक रॉकेट चांद पर गिरने वाला है। खबरों की मानें तो इस घटना को धरती से भी देखा जा सकेगा। यह Falcon 9 का अपर स्टेज होगा जो आने वाले दिनों में चांद की सतह से टकराएगा। स्पेस एक्स ने इस रॉकेट को 15 जनवरी 2025 को लॉन्च किया था। रॉकेट चांद की स्तह पर लैंडर लेकर गया था। मिशन कामयाब रहा था लेकिन इसका ऊपरी हिस्सा अंतरिक्ष में ही रह गया था।
SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का अपर स्टेज जल्द ही चांद से टकराने वाला है। यह टक्कर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी जिसे धरती से भी देखा जा सकेगा। SpaceX ने 15 जनवरी 2025 को दो लूनर लैंडर लॉन्च किए थे। इस दौरान रॉकेट का अपर स्टेज स्पेस में छूटा रह गया। यह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाने लगा। लेकिन अब यह चांद पर गिरने वाला है। यह 12 मीटर लम्बा है और 4 मीटर चौड़ा है। इसका वजन 4 हजार किलोग्राम है। यह 5 अगस्त 2026 को चांद पर गिरने जा रहा है। इसकी स्पीड 8700km प्रति घंटा बताई (via) गई है।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह चांद पर जोरदार टक्कर मारेगा जिससे वहां पर एक बहुत बड़ा गड्ढा बनने वाला है। यह गड्ढा या क्रेटर 30 मीटर चौड़ा, और 5 मीटर तक गहरा हो सकता है। इतना ही नहीं, जब इसकी टक्कर सतह से होगी तो वहां पर भारी मलबा भी बिखरने की संभावना जताई गई है। कहा गया है कि इस घटना को पृथ्वी से भी देखा जा सकेगा।
रॉकेट के इस हिस्से की टक्कर को एक खास वातावरण में देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों को कहना है कि यह टक्कर ऐसी जगह से देखी जा सकेगा जहां पर प्रकाश का प्रदूषण न हो। यानी एक अंधेरी जगह होनी चाहिए जहां बल्बों की रोशनी न पहुंचती हो। इसके साथ ही आसमान एकदम साफ होना चाहिए। इसे देखने के लिए एक टेलीस्कोप की जरूरत भी होगी। वैज्ञानिक भी इस घटना को लेकर उत्साहित हैं। इस टक्कर का वहां के वातावरण पर क्या असर होगा, यह देखने के लिए वैज्ञानिक इसकी स्टडी भी करेंगे। अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह काफी उत्साह भरा हो सकता है। टेलीस्कोप की मदद से इस अद्भुत घटना को देखा जा सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन