• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इसमें 750W की रियर हब मोटर लगी है। यह 1764W पीक पावर आउटपुट देती है और 90Nm का टॉर्क पैदा करती है।

200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Juiced

Scrambler Hardtail में डुअल बैटरी लगी है जो इसे लम्बी रेंज की बाइक बनाती हैं।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक बाइक में हाइड्रॉलिक ब्रेक दिए गए हैं।
  • इसमें एक LCD डिस्प्ले आती है जो राइड संबंधी कई तरह की जानकारी दिखाती है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक में 20x4 इंच के मोटे टायर लगे हैं।
विज्ञापन

Juiced की ओर से नई डुअल बैटरी Scrambler Hardtail इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। कंपनी की यह बाइक खास डुअल बैटरी वर्जन में पेश की गई है जो इसे एक लम्बी रेंज प्रदान करती है। कंपनी ने एस्थेटिक डिजाइन के साथ दोनों बैटरियों को बिना किसी बदलाव के ई-बाइक में समाहित किया है। यह मॉप स्टाइल डिजाइन में आती है। इसमें 1996 Wh की बैटरी कैपिसिटी मिल जाती है। 120 मील यानी 200 किलोमीटर के लगभग यह सिंगल चार्ज में चल सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Juiced Scrambler Hardtail E-Bike Price

Juiced Scrambler Hardtail इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2244 डॉलर (लगभग 2,13,000 रुपये) है। सीमित समय के लिए इसे 1999 डॉलर (लगभग 1,90,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे ब्लैक, ब्राउन, ओरेंज कलर्स में पेश किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Juiced Scrambler Hardtail E-Bike Features

Juiced Scrambler Hardtail कंपनी की नई नवेली ईलेक्ट्रिक बाइक है जो डुअल बैटरी से लैस होकर आती है। इसमें 1,996 Wh की बैटरी कैपिसिटी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 750W की रियर हब मोटर लगी है। यह 1764W पीक पावर आउटपुट देती है और 90Nm का टॉर्क पैदा करती है। 

कंपनी ने इसमें कई एक्सेसरी का सपोर्ट भी दिया है। यह हेडप्लेट, कस्टम नेमप्लेट, स्टिकर्स, और हैंडलबार बैग के साथ इस्तेमाल की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें बार पैड और फेंडर्स भी लगे हैं। इलेक्ट्रिक बाइक में 20x4 इंच का मोटे टायर लगे हैं। इसमें UL 2849 सर्टिफाइड फ्रेम मिलता है। कंपनी ने इसमें एक पेरेंट मोड भी दिया है। 

इलेक्ट्रिक बाइक में हाइड्रॉलिक ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक LCD डिस्प्ले आती है। यह राइड संबंधी कई तरह की जानकारी दिखाती है जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक की स्पीड, रेंज, बैटरी का लेवल और कई अन्य जानकारी शामिल हैं। हालांकि इसमें रियर सस्पेंशन नदारद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »