ज्युपिटर पर रहस्यमयी जेट स्ट्रीम का NASA के टेलीस्कोप ने किया खुलासा

ज्युपिटर की इस हाई-स्पीड जेट स्ट्रीम को रफ्तार लगभग 515 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है। इसकी चौड़ाई 4,800 किलोमीटर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2023 19:16 IST
ख़ास बातें
  • यह ज्युपिटर के इक्वेटर के ऊपर मौजूद है
  • इसकी चौड़ाई 4,800 किलोमीटर की है
  • पिछले वर्ष कैप्चर की गई इस इमेज का रिसर्च टीम ने विश्लेषण किया है

इस हाई-स्पीड जेट स्ट्रीम को रफ्तार लगभग 515 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है

पिछले कई वर्षों से अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अंतरिक्ष के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसी कड़ी में NASA के James Webb Space Telescope ने ज्युपिटर के वातावरण में एक हाई-स्पीड जेट स्ट्रीम की हैरान करने वाली इमेज कैप्चर की है। इसकी चौड़ाई 4,800 किलोमीटर की है। यह ज्युपिटर के इक्वेटर के ऊपर मौजूद है। 

ज्युपिटर की इस हाई-स्पीड जेट स्ट्रीम को रफ्तार लगभग 515 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है। James Webb Space Telescope की वेबसाइट के अनुसार, इससे यह पता चल सकता है कि इस ग्रह का असमान वातावरण किस प्रकार का है। इस बारे में स्पेन की एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और इससे जुड़े निष्कर्षों का विवरण देने वाले पेपर के प्रमुख लेखक, Ricardo Hueso ने कहा, "इस इमेज से हैरत में पड़ गए थे। हमने इससे पहले ज्युपिटर के वातावरण में धुंधला कोहरा देखा था। यह इमेज काफी स्पष्ट है और हम इसे ज्युपिटर के तेज रोटेशन के साथ ट्रैक कर सकते हैं।" 
Advertisement

पिछले वर्ष जुलाई में कैप्चर की गई इस इमेज का रिसर्च टीम ने विश्लेषण किया है। हाल ही में NASA ने अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर मौजूद डिसेप्शन आइलैंड की हैरतअंगेज इमेज शेयर की थी। दुनिया में यह एकमात्र ऐसा स्थान है जहां जहाज एक सक्रिय ज्वालामुखी में सीधे जा सकते हैं। NASA ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस इमेज के कैप्शन में लिखा था, "समुद्र के नीले पानी से घिरे डिसेप्शन आइलैंड की सैटेलाइट इमेज। इस आइलैंड पर चट्टानें और पहाड़ हैं और कुछ चोटियों पर सफेद बर्फ है। इसके नीचे एक स्थान से जहाज सीधे आइलैंड के मध्य में जा सकते हैं।" इस इमेज में ज्वालामुखी का ऊपरी हिस्सा दिख रहा है। इस इमेज को कुछ वर्ष पहले कैप्चर किया गया था। अंटार्कटिक में मौजूद दो सक्रिय ज्वालामुखी में डिसेप्शन आइलैंड शामिल है। इसमें 19वीं सदी से अब तक 20 से अधिक विस्फोट हो चुके हैं। 

यह स्थान बहुत निर्जन है लेकिन अंटार्कटिक में पर्यटकों के बीच यह काफी लोकप्रिय है। इस स्थान पर प्रति वर्ष 15,000 से अधिक पर्यटक आते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह आइलैंड व्हेल और सील के शिकार के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। डिसेप्शन आइलैंड पर साइंटिफिक रिसर्च स्टेशंस भी हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ज्वालामुखी में विस्फोटों के कारण नष्ट हो चुके हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Space, NASA, Telescope, Jupiter, Data, Research, Island, Speed, ISRO, Planet, Atmosphere, System

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.