• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Oppo Reno 15C 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Oppo Reno 15C 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15C 5G लॉन्च कर दिया है।

7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Oppo Reno 15C 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 15C 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 15c में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Reno 15c में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15C 5G लॉन्च कर दिया है। Reno 15C 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 15C 5Gके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 15C 5G Price in India

Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह फोन भारत में फरवरी में आफ्टरग्लो पिंक और ट्वाइलाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। बिक्री की बात करें तो इस फोन को ओप्पी की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट  फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 15c 5G Features, Specifications

Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 15c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.18 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 8.14 मिमी और वजन 195 ग्राम है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1256x2760 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »