Redmi का बजट साउंड सिस्टम लॉन्च: इसमें है वायरलेस सबवूफर और RGB लाइटिंग, जानें कीमत

Redmi Soundbar Speaker 2 Pro में मेन साउंडबार यूनिट के साथ एक वायरलेस सबवूफर दिया गया है, जिससे केबल्स की झंझट कम होती है और प्लेसमेंट ज्यादा फ्लेक्सिबल हो जाता है।

Redmi का बजट साउंड सिस्टम लॉन्च: इसमें है वायरलेस सबवूफर और RGB लाइटिंग, जानें कीमत

Photo Credit: Redmi

ख़ास बातें
  • इसमें मेन साउंडबार यूनिट के साथ एक वायरलेस सबवूफर दिया गया है
  • कंपनी के मुताबिक ये 60Hz तक की डीप बास फ्रीक्वेंसी डिलीवर कर सकता है
  • चीन में इसकी कीमत 499 युआन (करीब 6,500 रुपये) है
विज्ञापन

Xiaomi ने चुपचाप अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Redmi Soundbar Speaker 2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह नया साउंडबार सिस्टम वायरलेस सबवूफर के साथ आता है और इसमें RGB लाइटिंग जैसे विजुअल फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर कॉम्पैक्ट स्पेस, डेस्क सेटअप और होम एंटरटेनमेंट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। सेटअप में दो स्पीकर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। बड़े पैमाने पर कनेक्टिविटी के लिए यह साउंड सिस्टम Bluetooth 5.3 का सपोर्ट करता है।

Redmi Soundbar Speaker 2 Pro में मेन साउंडबार यूनिट के साथ एक वायरलेस सबवूफर दिया गया है, जिससे केबल्स की झंझट कम होती है और प्लेसमेंट ज्यादा फ्लेक्सिबल हो जाता है। हालांकि सबवूफर को अलग से पावर सोर्स की जरूरत होती है, लेकिन वायरलेस कनेक्शन की वजह से इसे कमरे के किसी भी कोने में आसानी से रखा जा सकता है। यह सेटअप खास तौर पर छोटे कमरों और डेस्क यूज के लिए डिजाइन किया गया है।

साउंड क्वालिटी की बात करें तो साउंडबार में चार ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिनमें दो स्पीकर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। इन्हें 53 डिग्री के एंगल पर ट्यून किया गया है, ताकि साउंड सीधे यूजर की तरफ पहुंचे और डेस्क या दीवारों से रिफ्लेक्शन कम हो। वहीं, वायरलेस सबवूफर में 96mm का ड्राइवर दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक 60Hz तक की डीप बास फ्रीक्वेंसी डिलीवर कर सकता है।

इस साउंडबार की एक खास पहचान इसका RGB लाइटिंग सिस्टम भी है। मेन यूनिट में छह अलग-अलग RGB लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं, जो म्यूजिक के साथ डायनामिकली सिंक कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Redmi Soundbar Speaker 2 Pro में Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें USB पोर्ट और स्टैंडर्ड हेडफोन जैक भी मौजूद है, जिससे यूजर्स अलग-अलग डिवाइसेस के साथ इसे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

कीमत की बात करें तो Redmi Soundbar Speaker 2 Pro को चीन में 499 युआन कीमत पर पेश किया गया है, जो भारतीय करेंसी में करीब 6,500 रुपये के आसपास बैठती है। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल या भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »