NASA के James Webb टेलीस्कोप ने खींची सबसे दूर मौजूद तारे की हैरतअंगेज इमेज 

यह बिग बैंग के बाद पहले अरब वर्षों में मौजूद था। James Webb ने इसे एक बहुत बड़े B - प्रकार के तारे के तौर पर दिखाया है

NASA के James Webb टेलीस्कोप ने खींची सबसे दूर मौजूद तारे की हैरतअंगेज इमेज 

यह हमारे सूर्य से दोगुने से अधिक गर्म और लगभग 10 लाख गुना अधिक चमकीला है

ख़ास बातें
  • इस तारे को 'Earendel' कहा जाता है
  • यह बिग बैंग के बाद पहले अरब वर्षों में मौजूद था
  • James Webb टेलीस्कोप ने इसे बड़े B - प्रकार के तारे के तौर पर दिखाया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में अंतरिक्ष से जुड़ी बहुत सी नई जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ ही इनसे जुड़ी इमेजेज भी खींची गई हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के James Webb स्पेस टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड में सबसे दूर मौजूद तारे की इमेज खींची है। इसे 'Earendel' कहा जाता है। यह बिग बैंक के बाद पहले अरब वर्षों में मौजूद था। James Webb टेलीस्कोप ने इसे एक बहुत बड़े B - प्रकार के तारे के तौर पर दिखाया है। यह हमारे सूर्य से दोगुने से अधिक गर्म और लगभग 10 लाख गुना अधिक चमकीला है। 

NASA के अनुसार, सनराइज आर्क गैलेक्सी में मौजूद Earendel की खोज केवल टेक्नोलॉजी और ग्रेविटेशनल लेंसिंग कहे जाने वाले एक प्रभाव के जरिए प्रकृति की संयुक्त ताकत की वजह से हो सकी है। James Webb टेलीस्कोप Earendel की होस्ट गैलेक्सी सनराइज आर्क में अन्य जानकारियों को देखने में भी सक्षम हुआ है। यह ब्रह्मांड के पहले अरब वर्षों में पहचानी गई सबसे बड़ी गैलेक्सी है। इसमें नए और पुराने दोनों प्रकार के तारे बनाने वाले रीजन हैं। 

James Webb टेलीस्कोप ने अपनी अधिक सेंसिटिविटी के कारण काफी दूरी पर मौजूद अन्य तारों की भी पहचान की है। हालांकि, इन तारों की दूरी Earendel जितनी नहीं है। एस्ट्रोनॉमर्स का मानना है कि ब्रह्मांड में तारों की शुरुआती जेनरेशन का पता लगाना संभव हो सकता है। हाल ही में NASA ने "नेकलेस नेबुला" की एक शानदार इमेज शेयर की है। यह सूर्य जैसे तारों से बना है। इसकी धरती से दूरी लगभग 15,000 लाइट ईयर्स की है। इ्से  PN G054.203.4 भी कहा जाता है। 

इस इमेज को NASA ने अपने Instagram हैंडल पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था, "नेबुला की स्टारडस्ट से बुनाः एक कॉस्मिक नेकलेस।" इसके बारे में NASA ने बताया है कि लगभग 10,000 वर्ष पहले एक तारा इतना बड़ा हो गया था कि वह अपने साथ के तारे में समा गया था। इन तारों के पेयर के एक साथ घूमने से नेबुला बना है जिससे गैस की तेज रोशनी बनती है जो एक नेकलेस में डायमंड्स की तरह लगती है। इस इमेज को पोस्ट करने के बाद से इसे लाखों लाइक्स मिले थे। इसे लेकर बहुत से इंस्टाग्राम यूजर्स ने इसे लेकर हैरानी जताई थी।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »