Galaxy

Galaxy - ख़बरें

  • ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
    Samsung Galaxy F70 Pro 5G को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था। यह फोन मिडरेंज के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार है। लॉन्च के बाद अब फोन पर भारी डिस्काउंट आ गया है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। फोन में दमदार Snapdragon 6 Gen 3 चिप लगी है। यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा से लैस होकर आता है।
  • Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
    हाल ही में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1610 दिया गया है। Samsung Galaxy A18 4G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
  • ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
    Samsung Galaxy S26+ अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹99,999 में लिस्ट है। एसबीआई या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹6500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹93,499 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹46,500 सस्ता मिल रहा है।
  • Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
    Samsung Galaxy Tab A11+ टैबलेट की कीमत भारत में बढ़ने की खबर सामने आई है। लीक के मुताबिक, कंपनी ने इसके सभी Wi-Fi और Cellular वेरिएंट की कीमतों में 3,000 रुपये का इजाफा किया है। अब इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत 33,999 रुपये हो सकती है। वहीं, टॉप 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले Cellular वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये बताई गई है। टैबलेट में 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले और 7,040mAh बैटरी मिलती है।
  • Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
    20 हजार के बजट में OnePlus N6 Lite का मुकाबला Tecno Spark Go 3 Pro और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है। Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है। Realme P4R 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹19,999 में आता है। वहीं Oppo A6x 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹19,999 में लिस्ट किया गया है।
  • Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
    दिवाली सेल खत्म होने के बाद भी Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर तगड़ी डील मिल रही है। Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट रिटेल साइट विजय सेल्स पर ₹1,39,999 में उपलब्ध हो रहा है। वहीं बैंक ऑफर में HSBC TAJ बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 20% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹10 हजार तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,000 हो जाएगी।
  • Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
    Infinix GT 50 Pro का मुकाबला कीमत के मामले में Samsung Galaxy S26 FE और Oppo Reno 16 से हो रहा है। Infinix GT 50 Pro का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹69,999 में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है। जबकि Oppo Reno 16 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹66,999 में आता है।
  • Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
    Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च एक तरह से कंपनी मॉनिकर के माध्यम से कंफर्म कर दिया है। फोन दिसंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के अंदर 12GB रैम कंफर्म हो चुकी है। यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। अफवाह है कि फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 5.8mm बताई जा रही है।
  • Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
    Samsung अपने Galaxy AI फीचर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर काम कर रहा है। SammyGuru की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Galaxy AI Standard और Max जैसे प्लान पेश कर सकती है। Standard प्लान फ्री रहेगा, लेकिन इसमें AI फीचर्स के इस्तेमाल की लिमिट हो सकती है। वहीं, Max प्लान में चार गुना ज्यादा यूसेज लिमिट के साथ Gen Video, Bixby Action और Daily Briefing जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट में इसकी संभावित कीमत 4.99 डॉलर प्रति महीने और 47.99 डॉलर सालाना बताई गई है। Galaxy S27 सीरीज से इसकी शुरुआत होने का अनुमान है।
  • Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
    Amazon पर दिवाली सेल में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट आया है। Galaxy S26 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹87,999 में लिस्ट किया गया है। सेल में SBI या ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹6500 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
  • Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
    Amazon Sale 2026 अभी भी धूमधाम से जारी है। दिवाली पर अगर आप कोई फोन सस्ते में खरीदने का मन बना रहे हैं तो अभी भी कई ऐसे ऑफर्स हैं जो आपको एक स्मार्टफोन काफी सस्ते में दिला सकते हैं। सैमसंग की लो बजट रेंज में कई मोबाइल आते हैं जो Amazon सेल के अंदर भारी छूट के साथ मिल सकते हैं। ये फोन सैमसंग की M सीरीज और सैमसंग की F सीरीज के हैं।
  • Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
    Motorola Razr Flex कंपनी का नया फोल्डेबल फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन हाल ही में कई लीक्स में नजर आया है। Motorola Razr Flex को ब्रांड एक वाइड फोल्डेबल के तौर पर लॉन्च कर सकती है। यह देखने में चौड़ा होगा और बुक स्टाइल में आने की संभावना है। कहा जा रहा है कि फोन सैमसंग के Galaxy Z Fold जैसा डिजाइन लेकर आ सकता है
  • Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि Exynos 2700 चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इस चिपसेट के परफॉर्मेंस में सुधार होने का दावा किया गया है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट की तुलना में Exynos 2700 का परफॉर्मेंस बेहतर बताया गया है।
  • Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
    Samsung Galaxy A56 5G पर Flipkart पर डिस्काउंट मिल रहा है। फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Light Violet कलर में 33,348 रुपये में लिस्टेड है। इस पर SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,500 रुपये और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। क्रेडिट कार्ड ऑफर के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 30,848 रुपये हो जाती है। इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है।

Galaxy - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »