Apple, Dell को भारत में लैपटॉप बनाने के लिए करोड़ों डॉलर के इंसेंटिव दे सकती है सरकार

इम्पोर्ट को कम करने के लिए सरकार लैपटॉप्स और टैबलेट्स का प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ ही देश को लंबी अवधि में एक एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है

Apple, Dell को भारत में लैपटॉप बनाने के लिए करोड़ों डॉलर के इंसेंटिव दे सकती है सरकार

इससे इन कंपनियों के प्रोडक्शन बेस के तौर पर चीन को भी टक्कर दी जा सकेगी

ख़ास बातें
  • इसमें प्रति कंपनी 50 करोड़ डॉलर से अधिक के इंसेंटिव शामिल हो सकते हैं
  • इंसेंटिव्स इन कंपनियों की ओर से खरीदे गए लोकल कंपोनेंट्स पर निर्भर होंगे
  • एपल पहले ही भारत में iPhone की असेंबलिंग कर रही है
विज्ञापन
देश में लैपटॉप्स और टैबलेट्स का प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों को केंद्र सरकार फाइनेंशियल इंसेंटिव्स देने की योजना बना रही है। इन कंपनियों में Apple और Dell शामिल हैं। इससे इन कंपनियों के प्रोडक्शन बेस के तौर पर चीन को भी टक्कर दी जा सकेगी। इम्पोर्ट को कम करने के लिए सरकार लैपटॉप्स और टैबलेट्स का प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ ही देश को लंबी अवधि में एक एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है।

टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने इसके लिए पहले से मौजूद एक योजना में बदलाव किया है और इस पर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स से सुझाव मांगे हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इसमें प्रति कंपनी 50 करोड़ डॉलर से अधिक के इंसेंटिव शामिल हो सकते हैं। इस योजना का लक्ष्य Apple, Dell, HP और Asus को देश में प्रोडक्शन बढ़ाने या शुरू करने के लिए आकर्षित करना है। सरकार विशेषतौर पर Apple को देश में iPad बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। कंपनी पहले ही भारत में अपने ताइवान के सप्लायर्स के जरिए iPhone की असेंबलिंग कर रही है। 

Bloomberg News की ओर से देखे गए एक सरकारी दस्तावेज में प्रति कंपनी 4,500 करोड़ रुपये के इंसेंटिव्स की पेशकश की गई है। हालांकि, इसके लिए विदेशी कंपनियों को पिछले वर्ष मार्च तक किए गए खर्च के अलावा पांच वर्षों में कम से कम 700 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। इंसेंटिव्स इन कंपनियों की ओर से खरीदे गए लोकल कंपोनेंट्स पर निर्भर करेंगे और ये फिनिश्ड प्रोडक्ट्स की बिक्री के लगभग 6 प्रतिशत तक हो सकते हैं। हालांकि, इंडस्ट्री के साथ कंसल्टेशन के बाद इस योजना में बदलाव किया जा सकता है। 

पिछले वर्ष लैपटॉप्स, टैबलेट्स और पर्सनल कंप्यूटर्स जैसे IT प्रोडक्ट्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए 7,350 करोड़ रुपये की एक योजना शुरू की गई थी। हालांकि, इसमें इंसेंटिव्स कम होने के कारण इन कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं ली थी। Apple का नया iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा। चीन के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट से Apple को अपना बिजनेस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने 2017 में iPhone SE के साथ भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। यह iPhone SE, iPhone 12 और iPhone 13 सहित एडवांस्ड iPhone डिवाइसेज भारत में बना रही है। इसमें iPhone 14 भी जुड़ गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »