Acer ने भारत में लॉन्च किया Swift Lite 14 AI PC, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में 14 इंच WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले DCI:P3 कलर गैमुट की 100 प्रतिशत कवरेज के साथ दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 19:02 IST
ख़ास बातें
  • यह Acer का AI फोकस्ड नया लैपटॉप है
  • इसकी 50 W की बैटरी 65 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ फुल HD वेब कैमरा दिया गया है

इस लैपटॉप को Light Silver और Sunset Copper कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

डिवाइसेज मेकर Acer ने Swift Lite 14 AI PC को बुधवार को भारत में लॉन्च किया है। यह कंपनी का AI फोकस्ड नया लैपटॉप है। इसमें 32 GB के RAM के साथ Intel Core Ultra 5 CPU दिया गया है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले कई फीचर्स दिए गए हैं। Windows 11 Home पर चलने वाले इस PC में एक अलग Copilot की दी गई है जिससे Microsoft के AI असिस्टेंट को शुरू किया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसके एक अन्य वेरिएंट को IPS डिस्प्ले के साथ भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

Acer Swift Lite 14 AI PC का भारत में प्राइस, उपलब्धता

इसके 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 62,999 रुपये का है। इस लैपटॉप को Light Silver और Sunset Copper कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री Acer के ऑनलाइन स्टोर और कंपनी के रिटेल स्टोर्स के अलावा Croma, Reliance Digital और Vijay Sales के स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

Acer Swift Lite 14 AI PC के स्पसेफिकेशंस

इस लैपटॉप में 14 इंच WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले DCI:P3 कलर गैमुट की 100 प्रतिशत कवरेज के साथ दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसके एक अन्य वेरिएंट को IPS डिस्प्ले के साथ भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। Acer Swift Lite 14 AI PC में Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर और Intel का AI Boost NPU दिया गया है। इस लैपटटॉप में 32 GB का LPDDR5 RAM है। इसमें 1 TB तक की SSD स्टोरेज मिलती है। Windows 11 Home पर चलने वाले इस PC में एक अलग Copilot की दी गई है जिससे Microsoft के AI असिस्टेंट को शुरू किया जा सकता है। 
Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.1, दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट,  एक USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इस लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ फुल HD वेब कैमरा दिया गया है। इसकी 50 W की बैटरी 65 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप का भार लगभग 1.1 किलोग्राम का है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  4. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  5. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  6. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  7. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  8. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  9. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  10. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.