iPhone 14 Plus का प्रोडक्शन घटाएगी Apple, डिमांड में आ रही कमी

इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। यह महंगे iPhone 14 Pro मॉडल्स का कम प्राइस वाला विकल्प है

iPhone 14 Plus का प्रोडक्शन घटाएगी Apple, डिमांड में आ रही कमी

यह महंगे iPhone 14 Pro मॉडल्स का कम प्राइस वाला विकल्प है

ख़ास बातें
  • कंपनी की ओर से लॉन्च की गई iPhone 14 सीरीज में चार मॉडल हैं
  • ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट घट रहा है
  • आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है
विज्ञापन
स्मार्टफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने iPhone 14 Plus का प्रोडक्शन घटाने का फैसला किया है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। यह महंगे iPhone 14 Pro मॉडल्स का कम प्राइस वाला विकल्प है। कंपनी की ओर से लॉन्च की गई iPhone 14 सीरीज में चार मॉडल  हैं। 

कंपनी की सप्लाई चेन से जुड़े दो लोगों के हवाले से Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple ने चीन में कम से कम एक मैन्युफैक्चरर को iPhone Plus में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स का प्रोडक्शन रोकने के लिए कहा है। डेटा रिसर्च फर्म Canalys का कहना है कि ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट घट रहा है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9 प्रतिशत कम हुआ है। Canalys को अगले छह से नौ महीनों में स्मार्टफोन्स की डिमांड कमजोर रहने का अनुमान है। इस बारे में Apple को भेजे गए प्रश्नों का Reuters को उत्तर नहीं मिला है। 

Apple की नई iPhone सीरीज में iPhone 14 और iPhone 14 Pro स्मॉल मॉडल्स हैं, जबकि iPhone 14 Plus और iPhone 14 Pro Max बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए हैं। Apple ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की पिछले महीने घोषणा की थी। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी अमेरिकी कंपनियां चीन में बिजनेस को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी बदल रही हैं।

आईफोन की एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के चेन्नई के निकट प्लांट में भारतीय मार्केट के लिए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह यह रिपोर्ट आई थी कि Apple ने पहली बार AirPods और  Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन भी भारत में करने का फैसला किया है। आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनने का संकेत मिल रहा है।। कंपनी के एक्सपोर्ट की मौजूदा दर से अगले वर्ष मार्च तक यह आंकड़ा 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  2. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  5. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  6. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  7. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  8. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  9. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  10. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »