भारतीय डाक अब डाक सेवा ऐप (Dak Sewa App) लेकर आया है, जिससे डाक की सर्विस सिर्फ एक क्लिक दूर ही रह गई हैं।
Photo Credit: India Post
भारतीय डाक की सर्विस ऑनलाइन बुक कर पाएंगे।
भारतीय डाक अब डाक सेवा ऐप (Dak Sewa App) लेकर आया है, जिससे डाक की सर्विस सिर्फ एक क्लिक दूर ही रह गई हैं। भारतीय डाक की यह डिजिटल पहल आपके मोबाइल पर डाक सर्विस को आसान, तेज और स्मार्ट बनाती है। इस ऐप के जरिए हर काम को जल्दी और आसानी से किया जा सकता है। भारतीय डाक विभाग का यह ऐप अब डाकघर की कई जरूरी सर्विस को आपके मोबाइल पर प्रदान करता है। नागरिकों को अब डाक से संबंधित छोटे-छोटे कार्यों के लिए डाकघर पर जाकर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। डाक सेवा ऐप के जरिए घर पर ही कई कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। आइए डाक सेवा ऐप की खूबियों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारतीय डाक ने X पर हैंडल के जरिए इस ऐप की जानकारी दी है। डाक सेवा ऐप 23 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे हर यूजर्स के लिए सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित होता है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
डाक सेवा ऐप
— India Post (@IndiaPostOffice) March 30, 2026
अब डाकघर बस एक क्लिक दूर...
भारतीय डाक की यह डिजिटल पहल आपके मोबाइल पर डाक सेवाओं को आसान, तेज और स्मार्ट बनाती है।
✔️ पार्सल ट्रैकिंग
✔️ स्पीड पोस्ट बुकिंग
✔️ ई-रसीद (E-Receipt)
✔️ निकटतम डाकघर की जानकारी
✔️ पत्र व पार्सल के पोस्टेज का कैलकुलेशन
✔️ बचत योजनाओं पर… pic.twitter.com/gayH7XQQxt
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत