Vivo आज चीनी बाजार में Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300s और नया टैबलेट Vivo Pad 6 लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: Vivo
Vivo X300 Ultra में 200MP कैमरा होगा।
Vivo आज चीनी बाजार में Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300s और नया टैबलेट Vivo Pad 6 लॉन्च करने जा रहा है। Vivo X300 Ultra एक अल्ट्रा-प्रीमियम फोन है, जिसमें ZEISS ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। X300 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। X300 Ultra में क्वालकॉम 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। जबकि X300s एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। यहां हम आपको Vivo X300 Ultra और X300s के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo X300 Ultra आज चीनी बाजार में स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च होने जा रहा है। वीवो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ Vivo X300s और Vivo Pad 6 भी लॉन्च होंगे।
अगर आप Vivo X300 Ultra के इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक चीनी वेबसाइट या Weibo अकाउंट के जरिए स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। आपको बता दें कि Vivo X300 Ultra जल्द ही भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी बाजार में Vivo X300 Ultra के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,000 (लगभग 1,09,700 रुपये) से कम हो सकती है। लॉन्च होने के बाद X300 Ultra की टक्कर Xiaomi 17 Ultra से हो सकती है।
Vivo X300 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। X300 Ultra में क्वालकॉम 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। हालांकि, बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं हुआ है। लीक्स के अनुसार, इसमें 6,600mAh की बैटरी मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सलका पेरिस्कोप टेलीफोटो मॉड्यूल और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। इस फोन में बेहतर कलर साइंस, एडवांस साउंड और एक नया हैप्टिक फीडबैक मोटर होगा। इस फोन की मोटाई सिर्फ 8.19 मिमी होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया