Ugreen MagFlow Air Qi2 पावर बैंक लॉन्च हुआ है, जिसमें 15W वायरलेस और 30W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Photo Credit: Ugreen
Ugreen MagFlow Air Qi2 पावर बैंक में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
Ugreen MagFlow Air Qi2 Power Bank को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। यह एक अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक है, जो Qi2 15W वायरलेस चार्जिंग और 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसकी मोटाई 13.9mm और वजन 213 ग्राम है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 10,000mAh बैटरी दी गई है और यह iPhone Air को करीब 30 मिनट में 35 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें इनबिल्ट USB-C केबल भी दिया गया है।
कीमत की बात करें तो Ugreen MagFlow Air Qi2 पावर बैंक की कीमत अमेरिका में $69.99 रखी गई है, हालांकि फिलहाल यह वहां आउट ऑफ स्टॉक है। यूरोप के कुछ देशों जैसे फ्रांस और जर्मनी में यह €69.99 में उपलब्ध (via Notebookcheck) है।
इस पावर बैंक में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 15W तक आउटपुट देता है। इसमें मैग्नेटिक अलाइनमेंट फीचर दिया गया है, जिससे कथित तौर पर चार्जिंग के दौरान फोन अपनी जगह पर स्टेबल रह सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह iPhone 12 से लेकर iPhone 17 सीरीज तक के डिवाइस के साथ काम करता है, हालांकि iPhone 16e इसमें शामिल नहीं है।
डिवाइस में इनबिल्ट ब्रेडेड USB-C केबल दिया गया है और Ugreen का कहना है कि इसे 10,000 से ज्यादा बेंड टेस्ट के लिए डिजाइन किया गया है। यह केबल इनपुट और आउटपुट दोनों के लिए काम करता है और 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य USB-C डिवाइस चार्ज कर सकते हैं, साथ ही पावर बैंक को भी तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 10,000mAh कैपेसिटी के साथ ATL बैटरी सेल दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह iPhone 17 Air को करीब 1.7 बार और iPhone 17 Pro Max को लगभग 1.3 बार चार्ज कर सकता है। साथ ही, बैटरी 5 साल के इस्तेमाल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा कैपेसिटी बनाए रख सकती है।
सुरक्षा के लिए इसमें ATL चिप, NTC डुअल टेम्परेचर मॉनिटरिंग और मेटल हीटसिंक जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो चार्जिंग के दौरान हीट को कंट्रोल करने और स्टेबल परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, वायर्ड चार्जिंग के जरिए यह iPad और Samsung Galaxy S सीरीज के कई स्मार्टफोन्स के साथ भी कम्पैटिबल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास