OnePlus चीनी बाजार में Ace ब्रांडेड स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को अप्रैल में लेकर आने वाला है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है।
OnePlus चीनी बाजार में Ace ब्रांडेड स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को अप्रैल में लेकर आने वाला है, जिस पर वर्तमान में काम चल रहा है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, वनप्लस का आगामी फोन MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सर्टिफाइड हुआ है। इसके अलावा एक अन्य टिपस्टर ने फोन के बैटरी साइज का भी खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको OnePlus Ace 6 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, मॉडल नंबर PMB110 वाला वनप्लस फोन चीन के MIIT ऑथोरिटी पर सर्टिफाइड हुआ है। चीनी बाजार में आने पर यही फोन Ace 6 Ultra होगा। आपको बता दें कि Ace 6T का एक मॉडिफाइड वर्जन OnePlus 15T नाम से ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुआ था। यह साफ नहीं है कि कंपनी Ace 6 Ultra का भी मॉडिफाइड वर्जन ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने का प्लान बना रही है या नहीं।
OnePlus Ace 6 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट है। टिपस्टर बाल्ड पांडा की लीक के अनुसार, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट होगा। इस फोन में 8,500mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, अन्य स्पेसिफिकेशंस का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन बाजार में आने के बाद Redmi K90 Ultra को टक्कर देगा।
OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 165Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें OnePlus फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत