Lava भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: Lava
Lava Bold N2 Pro 4G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले होगी।
Lava भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च करने जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की वेबसाइट के जरिए Bold N2 Pro 4G के लॉन्च की पुष्टि हुई है। यहां पर आगामी लावा स्मार्टफोन के लॉन्च समय के साथ-साथ कई स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। Bold N2 Pro 4G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले होगी। यहां हम आपको Lava Bold N2 Pro 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Lava Bold N2 Pro 4G भारतीय बाजार में 31 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में पता चला है। Bold N2 Pro 4G भारत में Aurora Gold और Eclipse Gray कलर में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी मंगलवार को लॉन्च होने पर सामने आने की उम्मीद है।
Lava Bold N2 Pro 4G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। Bold N2 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए चार्ज होगी। यह स्मार्टफोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है और इसमें ब्लोटवेयर और ऐड नहीं होंगे।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 Pro 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। अभी तक फ्रंट कैमरा या अन्य कैमरा का खुलासा नहीं हुआ है। Flipkart की माइक्रोसाइट के अनुसार, Bold N2 Pro 4G में Unisoc T7250 प्रोसेसर होगा। इसमें 4GB RAM और 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज भी होगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि लॉन्च के समय अन्य मेमोरी कॉन्फिगरेशन उपलब्ध होंगे या नहीं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत