• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन मार्केट में 7 प्रतिशत से अधिक गिरावट, कमजोर डिमांड, ज्यादा इनवेंटरी का असर

स्मार्टफोन मार्केट में 7 प्रतिशत से अधिक गिरावट, कमजोर डिमांड, ज्यादा इनवेंटरी का असर

दूसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.8 प्रतिशत घटकर लगभग 26.53 करोड़ यूनिट्स का रहा

स्मार्टफोन मार्केट में 7 प्रतिशत से अधिक गिरावट, कमजोर डिमांड, ज्यादा इनवेंटरी का असर

यह लगातार आठवीं तिमाही है जिसमें स्मार्टफोन मार्केट में कमी हुई है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन मार्केट में कमी की दर पिछली तिमाहियों की तुलना में घटी है
  • चीन में स्मार्टफोन मार्केट में 2.1 प्रतिशत की कमी हुई है
  • Apple को इस वर्ष लॉन्च होने वाले iPhone 15 की मजबूत डिमांड की उम्मीद है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से स्मार्टफोन मार्केट में मजबूत डिमांड का दौर थम गया है। मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.8 प्रतिशत घटकर लगभग 26.53 करोड़ यूनिट्स का रहा। इसके पीछे कमजोर डिमांड, इन्फ्लेशन, इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता और अधिक इनवेंटरी जैसे कारण हैं। 

मार्केट इंटेलिफर्म फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) ने बताया है कि यह लगातार आठवीं तिमाही है जिसमें स्मार्टफोन मार्केट में कमी हुई है। हालांकि, कमी की यह दर पिछली तिमाहियों की तुलना में धीमी हुई है। IDC के मोबिलिटी और कंज्यूमर डिवाइस ट्रैकर्स की रिसर्च डायरेक्टर, Nabila Popal ने कहा, "अच्छा संकेत यह है कि इनवेंटरी के लेवल्स में सुधार हो रहा है और तीसरी तिमाही तक फिनिश्ड डिवाइसेज और कंपोनेंट्स की इनवेंटरी समाप्त हो सकती है। इस वर्ष के अंत तक इस मार्केट में ग्रोथ वापस आ सकती है।" दूसरी तिमाही में चीन में स्मार्टफोन मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2.1 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, इससे पहले कुछ तिमाहियों में यह कमी डबल डिजिट में थी। IDC का कहना है कि यह पिछली तिमाहियों की तुलना में बेहतर है लेकिन कंज्यूमर सेंटीमेंट और खर्च में कमजोरी है। 

एशिया पैसिफिक (जापान और चीन को छोड़कर), अमेरिका, यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका (EMEA) जैसे अन्य बड़े रीजंस में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स क्रमशः 5.9 प्रतिशत, 19.1 प्रतिशत और 3.1 प्रतिशत घटी हैं। IDC में मोबाइल फोन्स के रिसर्च डायरेक्टर, Anthony Scarsella ने कहा, "इस वर्ष की पहली छमाही में इस मार्केट के लिए कई चुनौतियां थी। हमारा मानना है कि दूसरी छमाही में बहुत से मौके होंगे।" 

Apple ने सप्लायर्स को इस वर्ष iPhone 15 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स बनाने को कहा है। ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी और स्मार्टफोन मार्केट में कमी होने के पूर्वानुमान के बावजूद एपल ने आईफोन की नई सीरीज की बड़ी संख्या में सप्लाई तैयार रखने की योजना बनाई है। हाल ही में Bloomberg की रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि आईफोन के प्रो मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाया जा सकता है। इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता और प्राइसेज बढ़ने से कंज्यूमर्स और एंटरप्राइसेज की ओर से स्मार्टफोन्स से लेकर कंप्यूटर्स तक की खरीदारी में कमी हुई है। इससे एपल सहित बहुत सी डिवाइसेज बनाने वाली कंपनियों की डिमांड पर असर पड़ा है।   

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »