• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • iPhone के लिए चाइनीज मेमोरी चिप्स का इस्तेमाल नहीं करेगी Apple

iPhone के लिए चाइनीज मेमोरी चिप्स का इस्तेमाल नहीं करेगी Apple

Apple ने चीन की YMTC के NAND फ्लैश मेमोरी चिप्स का इस वर्ष इस्तेमाल शुरू करने की योजना बनाई थी

iPhone के लिए चाइनीज मेमोरी चिप्स का इस्तेमाल नहीं करेगी Apple

इससे अमेरिका और चीन के बीच तनाव और बढ़ गया है

ख़ास बातें
  • अमेरिका के कड़े एक्सपोर्ट रूल्स के कारण Apple ने यह फैसला किया है
  • एपल ने आईफोन की नई सीरीज का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया है
  • अमेरिका ने चीन की कई फर्मों पर पाबंदियां लगाई हैं
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple अपने iPhone के लिए चीन की फर्म YMTC के मेमोरी चिप्स नहीं इस्तेमाल करेगी। चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियों के खिलाफ अमेरिका के कड़े एक्सपोर्ट रूल्स लागू होने के बाद Apple ने यह फैसला किया है। Apple ने  MTC के NAND फ्लैश मेमोरी चिप्स का इस वर्ष इस्तेमाल शुरू करने की योजना बनाई थी। 

Reuters ने Nikkei की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि एपल अपने सभी आईफोन मॉडल्स के लिए मेमोरी चिप्स की जरूरत का लगभग 40 प्रतिशत YMTC से खरीदने की तैयारी कर रही थी। अमेरिका ने पिछले सप्ताह YMTC और 30 अन्य चाइनीज फर्मों को उन कंपनियों की लिस्ट में जोड़ा था जिनकी अमेरिकी अधिकारी जांच नहीं कर सकते। इससे अमेरिका और चीन के बीच तनाव और बढ़ गया है। YMTC की अमेरिका का कॉमर्स डिपार्टमेंट भी यह तय करने के लिए जांच कर रहा है कि फर्म ने चीन की ब्लैकलिस्टेड टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी Huawei को मेमोरी चिप्स की बिक्री कर अमेरिका के एक्सपोर्ट रूल्स का उल्लंघन किया है या नहीं। 

चीन की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक पहुंच को रोकने के लिए अमेरिकी सरकार ने एक्सपोर्ट रूल्स को कड़ा किया है। इसमें अमेरिकी इक्विपमेंट से किसी भी देश में बनने वाली विशेष चिप्स की सप्लाई चीन को रोकना शामिल है। इस बारे में Reuters को Apple की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, जबकि YMTC ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Apple ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की पिछले महीने घोषणा की थी। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी अमेरिकी कंपनियां चीन में बिजनेस को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी बदल रही हैं। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के चेन्नई के निकट प्लांट में भारतीय मार्केट के लिए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह यह रिपोर्ट आई थी कि Apple ने पहली बार AirPods और  Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन भी भारत में करने का फैसला किया है। आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है। यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनने का संकेत है।  
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »