Xiaomi Mix Fold 4 में हो सकते हैं अपग्रेडेड क्वाड रियर कैमरा 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल Omnivision 'Light Hunter 800' प्राइमरी कैमरा हो सकता है

Xiaomi Mix Fold 4 में हो सकते हैं अपग्रेडेड क्वाड रियर कैमरा 

यह स्मार्टफोन केवल चीन में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 4 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। 

Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार. Xiaomi Mix Fold 4 में क्वाड कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल Omnivision 'Light Hunter 800' प्राइमरी कैमरा हो सकता है। शाओमी ने Redmi K70 Pro में इसी कैमरा का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा 60 मेगापिक्सल का OmniVision OV60A सेंसर और 13 मेगापिक्सल का OV13B सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का OV16F कैमरा हो सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन केवल चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 

शाओमी का Mix Flip भी इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे Mix Fold 4 के साथ लाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में एंट्री की है। Mix Flip में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल लाइट हंटर 800 प्राइमरी कैमरा के तौर पर हो सकता है। इसके अलावा 60 मेगापिक्सल Omnivision OV60A सेकेंडरी सेंसर 2x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। 

आमतौर पर, OV60A सेंसर को सेल्फी कैमरा में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन Xiaomi Mix Flip में यह सेकेंडरी रियर कैमरा हो सकता है और यह कवर स्क्रीन की मदद से सेल्फी लेने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में प्राइमरी डिस्प्ले के अंदर 32 मेगापिक्सल OV32B सेंसर फ्रंट कैमरा सेंसर होने की संभावना है। इस सेंसर का इस्तेमाल Xiaomi 14 Ultra और Motorola Edge 40 में भी हुआ था। कंपनी के Mix Flip को चीन और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के भारत में लाए जाने की कम संभावना है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »