Xiaomi 17 Ultra में मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, क्वाड कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में बिना नेटवर्क के कॉल्स और मैसेजिंग के लिए Tiantong और BeiDou के जरिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 16:20 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया था
  • इस सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को जोड़ा जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। इसमें Xiaomi 17 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा यूनिट हो सकती है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है। 

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 17 Ultra की चीन में एक रेगुलेटरी वेबसाइट पर मॉडल नंबर - 25128PNA1C के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में बिना नेटवर्क के कॉल्स और मैसेजिंग के लिए Tiantong और BeiDou के जरिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन के चीन में लाए जाने वाले वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट हो सकता है और शाओमी इसे इंटरनेशनल मार्केट में इस फीचर के बिना लॉन्च कर सकती है। 

Advertisement

इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि  Xiaomi 17 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं। इनमें से एक नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पिछल महीने लॉन्च की गई Xiaomi 17 सीरीज के बेस मॉडल में 6.3-इंच (2,656 × 1,220 पिक्सल्स)  LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज के Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2 डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2,656x1,220 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.70 इंच

Cover Resolution

904x572 पिक्सल

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1220x2656 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.90 इंच

Cover Resolution

976x596 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

7500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1200x2608 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.