Satellite Connectivity

Satellite Connectivity - ख़बरें

  • गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
    गुजरात सरकार ने राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Starlink के साथ Letter of Intent साइन किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुताबिक, इस समझौते का मकसद रिमोट, बॉर्डर और ट्राइबल इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है, जहां टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई गवर्नेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसी सेवाओं की डिजिटल पहुंच बेहतर होगी। LoI को लागू करने के लिए राज्य सरकार और Starlink के साथ एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप भी बनाया जाएगा।
  • मोबाइल टावर की जरूरत हो जाती खत्म, लेकिन Elon Musk के सपने पर भारत ने लगाया ब्रेक!
    Starlink को भारत में अपनी एडवांस सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, खासकर Direct-to-Device यानी D2D कनेक्टिविटी के लिए दोबारा रेगुलेटरी अप्रूवल लेना पड़ सकता है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को IN-SPACe के पास नए फीचर्स के लिए अलग से आवेदन करना होगा। फिलहाल Starlink को सिर्फ Gen 1 कंस्टीलेशन के तहत पारंपरिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की मंजूरी मिली है। Gen 2 कंस्टीलेशन में शामिल D2D जैसे फीचर्स को भारत में अभी अनुमति नहीं है, क्योंकि इसके लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार नहीं किया गया है।
  • Starlink क्या है, कैसे करता है काम? भारत में इसकी कीमत से लेकर फायदे–कमियों तक, यहां समझें सब कुछ
    भारत में Starlink को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, खासकर तब से जब रिपोर्ट्स ने इसकी संभावित कीमत और लॉन्च की ओर इशारा किया है। SpaceX की यह सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लो-अर्थ ऑर्बिट में घूमते हजारों सैटेलाइट्स की मदद से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड देती है, जो मुश्किल इलाकों में भी काम कर सकती है। भारत के लिए कंपनी ने अभी आधिकारिक प्राइस घोषित नहीं किया है, लेकिन ET की रिपोर्ट बताती है कि मंथली प्लान 2,500-3,500 रुपये और हार्डवेयर किट लगभग 25,000-30,000 रुपये हो सकती है। Starlink दूर-दराज क्षेत्रों के लिए गेमचेंजर बन सकती है, हालांकि कीमत और मौसम का असर इसके सामने बड़ी चुनौतियां हैं।
  • अब फोन में बिना नेटवर्क कर पाएंगे मैसेज और चला पाएंगे मैप, ये कंपनी ला रही सैटेलाइट फीचर
    एप्पल आईफोन में मिलने वाला सबसे बड़ा अपडेट सैटेलाइट मैप्स फीचर है जिससे iPhone और Apple Watch यूजर्स Apple Maps का उपयोग बिना सेलुलर कनेक्टिविटी वाले एरिया में भी कर पाएंगे। Apple कथित तौर पर थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए एक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) भी बना रहा है, जो डेवलपर्स को अपने ऐप्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी को इंटीग्रेटेड करने की सुविधा देगा।
  • बिना SIM के iPhone पर चलेगा इंटरनेट? Apple और Elon Musk कर रहे हैं कुछ बड़ा प्लान!
    Apple और SpaceX मिलकर iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा गेमचेंजर फीचर ला सकते हैं, जिसके बाद iPhone बिना SIM के भी इंटरनेट चला पाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए iPhone को डायरेक्ट इंटरनेट एक्सेस देने की तैयारी कर रही है। यानी भविष्य में iPhone यूजर्स को नेटवर्क की दिक्कत वाले इलाकों में भी सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अगले साल आने वाले iPhone 18 Pro से शुरू हो सकता है।
  • Xiaomi 17 Ultra में मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, क्वाड कैमरा यूनिट
    Xiaomi 17 Ultra में 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं। इनमें से एक नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है।
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
    Redmi Note 15 Pro+ में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें Beidou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए सपोर्ट होने का दावा किया गया है।
  • Redmi Note 15 Pro+ बना पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन, जानें क्या हैं इसके मायने
    Redmi Note 15 Pro+ को चीन के MIIT से ऑफिशियल सर्टिफिकेशन मिला है। इससे BeiDou सिस्टम के जरिए सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट का पता चला है। आपको बता दें कि सिर्फ Note सीरीज ही नहीं, बल्कि पूरे Redmi स्मार्टफोन लाइनअप में यह पहली बार है। फिलहाल सिर्फ Note 15 Pro+ में ही यह फीचर मिलेगा। यह हर वेरिएंट में भी उपलब्ध नहीं होगा। Xiaomi कथित तौर पर फोन के एक स्पेशल वर्जन में ही सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर देने का प्लान बना रहा है।
  • Starlink सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन के लिए लगेगी स्पेशल किट. जानें कितना होगा खर्चा?
    भारत में Elon Musk की कंपनी Starlink को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस मिल चुका है और अब इसके कमर्शियल लॉन्च की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। Starlink का दावा है कि वह देश के दूर-दराज और नेटवर्क से कटे इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाएगा, वो भी बिना किसी मोबाइल टावर या फाइबर लाइन के। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink इंडिया में 10 डॉलर, यानी करीब 840 रुपये मासिक कीमत वाला एक बेसिक इंटरनेट प्लान ऑफर करने की तैयारी में है, लेकिन इस प्लान से पहले यूजर्स को एक बार में मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है, जो Starlink की इंटरनेट किट के लिए ली जाएगी, जिसमें सैटेलाइट डिश, राउटर, केबल्स और बाकी जरूरी इक्विपमेंट शामिल होंगे।
  • Vodafone ने रचा इतिहास, साधारण स्मार्टफोन से कर डाली दुनिया की पहली 'स्पेस वीडियो कॉल'!
    Vodafone ने इतिहास रच दिया है। टेलीकॉम सर्विसेज प्रोवाइडर कंपनी ने दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" करने का दावा किया है। यहां पर खास बात यह है कि इस कॉल के लिए कंपनी ने किसी खास सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले हैंडसेट का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि एक साधारण 4G, 5G कनेक्टिविटी वाले मोबाइल से यह कॉल की गई। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह प्रयोग क्रांतिकारी बताया जा रहा है।
  • 4G लॉन्‍च से पहले बदल गया BSNL, नया Logo, 24 घंटे सिम, Wi-Fi रोमिंग समेत 7 सेवाएं पेश
    BSNL ने नई शुरुआत करते हुए नया लोगो पेश किया है और 7 सर्विसेज को शुरू किया है। करीब 24 साल बाद बीएसएनएल ने लोगो बदला है। इसके गोले में अब भारत का नक्‍शा इंसर्ट किया गया है और उसे नारंगी रंग में बदल दिया गया है। पहले BSNL का स्‍लोगन ‘कनेक्टिंग इंडिया’ था, जो अब ‘कनेक्टिंग भारत’ हो गया है। कंपनी ने जिन तीन पॉइंट्स को हाइलाइट किया है वो हैं- सुरक्षित, किफायती और विश्‍वसनीय तरीके से।
  • OnePlus फोन्‍स में मिल सकता है तगड़ा फीचर, सैटेलाइट कनेक्टिविटी को करेंगे सपोर्ट! जानें इसके बारे में
    OnePlus News : एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस जल्द ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन ला सकता है।
  • Amazon की इंटरनेट सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी, Elon Musk की SpaceX को मिलेगी टक्कर
    कंपनी को रेगुलेटरी निर्देश को पूरा करने के लिए 2026 तक अपने Kuiper नेटवर्क के 3,236 सैटेलाइट्स में से आधे को लॉन्च करना है
  • ISRO के साउंडिंग रॉकेट से हुआ 200वां सफल लॉन्च
    हाल ही में ISRO की कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से OneWeb के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का सफल लॉन्च किया था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »