इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi के नए स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह Redmi 15C 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। Redmi 15C 5G में 6,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले है।
Redmi 15C 5G का प्राइस, उपलब्धता
इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 13,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 15,499 रुपये का है। इसे Moonlight Blue, Dusk Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को Redmi की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।
Redmi 15C 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। Redmi 15C 5G की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। Redmi 15C 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के सॉफ्टवेयर अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.56 x 79.47 x 8.05 mm और भार लगभग 211 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!