Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यह Xiaomi 17 की तुलना में अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं
Photo Credit: Xiaomi
पिछले वर्ष Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च के पैटर्न में कंपनी की ओर से बदलाव किया जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को कंपनी पहले पेश करने की योजना बना रही है। इसके बाद Xiaomi 18 को लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बीच का अंतर कम होगा।
पिछले वर्ष Xiaomi 17 को सितंबर में Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के साथ पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी वजह कॉस्ट को कम करना है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का प्राइस ज्यादा हो सकता है। इस वजह से शाओमी के लिए इसे बेस मॉडल मॉडल में शामिल करना महंगा होगा। हालांकि, इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। Xiaomi 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। Qualcomm के चिपसेट्स की Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह Xiaomi 17 की तुलना में अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में मैक्रो शॉट्स के लिए सपोर्ट के साथ टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। आगामी सीरीज के Pro मॉडल्स के रियर में सेकेंडरी डिस्प्ले हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स