Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। Xiaomi 17 Max को चीन में 21 मई को लॉन्च किया जा सकता है

Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 

Photo Credit: Xiaomi

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच 'Super Pixel' डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • भारत में हाल ही में Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का नया प्रीमियम स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने Xiaomi 17 Max के प्रमुख फीचर्स के बारे जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ बड़ी स्क्रीन वाली प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में शाओमी की वापसी हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi 17 Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह इसके स्मार्टफोन्स में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में से शामिल है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में शाओमी की नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बड़ी बैटरी को कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन में भी फिट किया जा सकता है। Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच 'Super Pixel' डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले ब्राइटनेस में सुधार के लिए नए रेड ल्युमिनस मैटीरियल का इस्तेमाल कर सकता है। 

इस स्मार्टफोन में Xiaomi का पहला Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Xiaomi 17 Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए नए डिजाइन वाला इंटरनल लेआउट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। Xiaomi 17 Max को चीन में 21 मई को लॉन्च किया जा सकता है। 

भारत में हाल ही में Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HyperRGB OLED डिस्प्ले (2,608 x 1,200 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। Xiaomi 17 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6000mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »