Vivo Y19s 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y19s 5G की 6,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है

Vivo Y19s 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने भारत में Vivo Y19s 5G को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Vivo Y19s 5G की 6,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Vivo Y19s 5G का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y19s 5G के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,999 रुपये, 4 GB + 128 GB का 11,999 रुपये और 6 GB + 128 GB का 13,499 रुपये का है। Vivo Y19s 5G को Titanium Silver और Majestic Green को कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की देश में Vivo की वेबसाइट के सथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री की जाएगी।      

Vivo Y19s 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच LCD HD+ स्क्रीन (1,600 x 720 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स की है और यह NTSC कलर गैमुट का 70 प्रतिशत कवर करता है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6 nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Vivo Y19s 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Vivo ने लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। Vivo की T सीरीज, V60 और Y सीरीज का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »