Vivo X300 Ultra Launch

Vivo X300 Ultra Launch - ख़बरें

  • दूरबीन जैसे खुलने वाले लेंस के साथ पेश हुआ Vivo X300 Ultra फोन, 4K 120fps पर करेगा रिकॉर्डिंग!
    MWC 2026 में Vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 Ultra को शोकेस किया, जो प्रो फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल Sony LYT 901 मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जिसे Zeiss APO सर्टिफिकेशन का सपोर्ट होगा। इसके साथ 400mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra और SmallRig कैमरा केज भी पेश किए गए हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल लॉन्च का संकेत दिया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
    Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में कम से कम एक 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Oppo के मॉडल में 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि Vivo में 50MP अल्ट्रा वाइड और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल हो सकता है। दोनों डिवाइस चीन में मार्च 2026 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Vivo X300 Ultra में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, EEC पर हुई लिस्टिंग
    अगले वर्ष की पहली तिमाही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया जा सकता है। Vivo X300 Ultra में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200 Ultra में 6,000 mAh की बैटरी है। आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच OLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • Vivo X300 Ultra में मिल सकती है 7,000mAh की बैटरी
    Vivo X300 Ultra में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। हाल ही में Vivo X300 और X300 Pro की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। भारत में Vivo X300 को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इनके वेरिएंट्स लगभग समान हो सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »