6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V60 Lite 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080×2,392 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 387 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ है

6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V60 Lite 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है
  • यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है
  • कंपनी ने ताइवान में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने Vivo V60 Lite ब्ध5G को लॉन्च किया है। कंपनी की V सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। Vivo V60 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 

कंपनी ने ताइवान में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसके 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस TWD 12,990 (लगभग 38,000 रुपये) और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का TWD 13,990 (लगभग 41,000 रुपये) का है। इसे Titanium Mist Blue, Vitality Pink और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo V60 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080×2,392 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 387 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। इस स्मार्टफोन के RAM को 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo V60 Lite 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, BeiDou, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें ई-कम्पास, डिस्टेंस सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। Vivo V60 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 27 घंटे से अधिक का YouTube प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.77 × 76.28 × 7.59 mm और भार लगभग 194 ग्राम का है। देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »