6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V60 Lite 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन के RAM को 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo V60 Lite 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।