Vivo का T4x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन को Pronto Purple और Marine Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें नोटिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए डायनैमिक लाइट फीचर हो सकता है

Vivo का T4x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में नोटिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए डायनैमिक लाइट फीचर हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें नोटिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए डायनैमिक लाइट फीचर हो सकता है
  • स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4x 5G जल्द देश में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी की ओर से दिए गए एक टीजर में इस सप्ताह  T4x 5G के लॉन्च होने का संकेत मिला है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि T4x 5G को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इसे 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है। T4x 5G की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी के ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता नहीं चला है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को Pronto Purple और Marine Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें नोटिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए डायनैमिक लाइट फीचर हो सकता है। कंपनी के T3x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। हाल ही में Vivo ने Y200+ को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। Y200+ को चीन में लाया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लीयर प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके मेमोरी को बढ़ाने का भी विकल्प है। यह स्मार्टफोन Funtouch OS पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं।  इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को केवल 36 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »