Vivo T3 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 सितंबर को लॉन्च

इस स्मार्टफोन के फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑटोफोकस के साथ होगा

Vivo T3 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 सितंबर को लॉन्च

इसके फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑटोफोकस के साथ होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का 3D AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा
  • Vivo और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर T3 Ultra के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है
  • इसका प्राइस 33,000 रुपये से कम होगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T3 Ultra 12 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने T सीरीज के इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। 

Vivo T3 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9200+ दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का 3D AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इससे पहले Vivo ने देश में Vivo T3 5G और T3 Pro को पेश किया था। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज होगी। इस स्मार्टफोन के RAM को बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से 24 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। Vivo और फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर T3 Ultra के लिए माइक्रोसाइट बनाई है। इसका प्राइस 33,000 रुपये से कम होगा। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑटोफोकस के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में देश में 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियों ने इस मार्केट में नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की सभी शिपमेंट्स में 5G डिवाइसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।  5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में लगभग 32 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत की लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहला स्थान है। कंपनी की iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • कमियां
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »