अगर आप फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक बचा सकते हैं।
Photo Credit: Vivo
Vivo T3 Ultra को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है।
Vivo T3 Ultra फोन को कंपनी ने धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्ट कर दिया है। स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों के बीच वीवो का यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। Vivo T3 Ultra को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। Vivo T3 Ultra बेस्ट ऑफर के पूरे डिटेल्स हम आपको यहां बता रहे हैं।
Vivo T3 Ultra को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 37,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 21% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 29,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 8000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता।
Vivo T3 Ultra पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर आप फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक बचा सकते हैं। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 28,499 रुपये रह जाती है। यानी फोन को कुल मिलाकर एमआरपी से 9000 रुपये से भी ज्यादा तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 9200+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो रियर में साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.1 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और वजन 192 ग्राम है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा