Vivo की X200 Ultra के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा की संभावना

इस स्मार्टफोन में iPhone के जैसा एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 18:34 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के X100 Ultra की जगह लेगा
  • इस सीरीज में X200 और X200 Pro को पेश किया गया है
  • X200 Ultra को White, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का X200 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के X100 Ultra की जगह लेगा। इस सीरीज में X200 और X200 Pro को पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने X200 Ultra के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में X200 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स का संकेत दिया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इसमें नई प्रिज्म टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस टिप्स्टर ने बताया है कि X200 Ultra को White, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo के X200 को Green और Black और X200 Pro को Grery और Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

हाल ही में इस टिप्सटर ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में iPhone के जैसा एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। यह कैमरा बटन के तौर पर फंक्शन कर सकता है। Apple के iPhone 15 Pro और iPhone 16 में एक्शन बटन दिया गया है जिसका इस्तेमाल कैमरा ऐप को खोलने या DND मोड शुरू करने के लिए किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।  X200 Ultra में Vivo की ओर से डिवेलप किया गया इमेजिंग चिप हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने Y200+ को लॉन्च किया थी। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 है। इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया है। Y200+ में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन के डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लीयर प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.