Vivo X300 Ultra कंपनी के सबसे धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शुमार हो गया है। इस फोन का जबरदस्त कैमरा खूब चर्चा में है।
Photo Credit: Vivo
Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू स्मार्टफोन स्मार्टफोन मार्केट की गर्मी को भी बढ़ाने वाले हैं।
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए मई का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। Oppo, Vivo, OnePlus जैसे नामी ब्रांड्स के स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स ने घरेलू मार्केट में भी खूब चर्चा बटौरी थी। अब ये फोन भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। मई का महीना भारत में तेज गर्मी का होता है। ऐसे में Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू स्मार्टफोन स्मार्टफोन मार्केट की गर्मी को भी बढ़ाने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra कंपनी के सबसे धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शुमार हो गया है। इस फोन का जबरदस्त कैमरा खूब चर्चा में है। भारत में फोन 6 मई को दस्तक देने वाला है। फोन के ग्लोबल मॉडल में कंपनी ने 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन में 6600mAh की बैटरी आती है जिसके साथ में कंपनी ने 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Oppo Find X9 Ultra
Oppo Find X9 Ultra भारत में मई में दस्तक देने वाला है। फोन बहुत अधिक चर्चा में है। इसमें कंपनी ने 6.82 इंच का QHD+ पैनल दिया है जो AMOLED स्क्रीन के साथ है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट आता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह फोन 7050mAh की विशाल बैटरी से लैस है। साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Vivo X300 FE
Vivo X300 FE में कंपनी ने 6.31 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दिया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन 6500mAh बैटरी से लैस है। कंपनी ने इसे IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया है।
Oppo Find X9s
Oppo Find X9s में 6.59 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट से लैस है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!