• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s

Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s

Oppo Find X9s और Find X9 Ultra अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने भारी डिमांड के चलते तय तारीख से पहले ही सेल शुरू कर दी है।

Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • Oppo ने Find X9 सीरीज की सेल तय समय से पहले शुरू कर दी
  • स्मार्टफोन्स पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है
  • Find X9 Ultra में 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी दी गई है
विज्ञापन

Oppo Find X9s और Find X9 Ultra अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यूं तो लॉन्च के समय इसकी सेल डेट 28 मई रखी गई थी, लेकिन Oppo का कहना है कि लोगों के रिस्पॉन्स को देखते हुए सेल को 2 दिन पहले, यानी 26 मई को ही शुरू कर दिया गया है। Oppo Find X9s में 6.59 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और 7025mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Tundra Umber और Canyon Orange कलर ऑप्शन्स में आता है। वहीं Oppo Find X9s के 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 79,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। इसे Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

ऑफर्स की बात करें तो SBI Card, HDFC Bank और कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स व UPI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी ने 9 महीने तक का No-Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध कराया है। इसके अलावा ग्राहक Cashify और Servify के जरिए पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 16 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस भी हासिल कर सकते हैं। कंपनी दोनों स्मार्टफोन्स के साथ 180 दिनों का Hardware Defect Replacement भी दे रही है।

दोनों स्मार्टफोन अब Oppo India की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, Amazon और Flipkart के जरिए खरीदे जा सकते हैं।

Oppo Find X9s में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2760 × 1256 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 3840Hz PWM डिमिंग और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ Immortalis G925 MC12 GPU दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 7025mAh बैटरी दी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Find X9s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3x Periscope टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1, GPS और NFC शामिल हैं। फोन का वजन 202 ग्राम है।

वहीं Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच QHD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU के साथ आता है। स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। 

Oppo Find X9 Ultra में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »