Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra से हो रहा है।
Photo Credit: Oppo/Vivo/Xiaomi
Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra
Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra से हो रहा है। Oppo Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलता है। जबकि Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Xiaomi 17 Ultra ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आता है। आइए Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Oppo Find X9 Ultra के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। जबकि Xiaomi 17 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। वहीं वहीं Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, टच सैंपलिंग रेट 300Hz और ब्राइटनेस 3500 निट्स है।
प्रोसेसर
Oppo Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo X300 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। वहीं Xiaomi 17 Ultra ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Find X9 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Vivo X300 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Oppo Find X9 Ultra के रियर में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं Xiaomi 17 Ultra के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.39 अपर्चर से f/2.96 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।
फ्रंट कैमरा
Oppo Find X9 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo X300 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डाइमेंशन
Oppo Find X9 Ultra की लंबाई 163.16 मिमी, चौड़ाई 76.97 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 235 ग्राम है। वहीं Vivo X300 Ultra की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 76.81 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 237 ग्राम है। जबकि Xiaomi 17 Ultra की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 218.4 ग्राम है।
कनेक्टिविटी
Oppo Find X9 Ultra में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Vivo X300 Ultra में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 मिलता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?