Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
Vivo X300 Ultra में कंपनी के एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X300 Ultra में राउंड कैमरा मॉड्यूल और Vivo X300 FE में हॉरिजॉन्टल पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले महीने Vivo X300 Ultra को चीन में पेश किया गया था।