अगर आप इस फोन Flipkat Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 13 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
Photo Credit: Vivo
Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है।
Vivo X300 FE कंपनी का धांसू कैमरा फोन है जिस पर इस वक्त सबसे भारी डिस्काउंट आ गया है। फोन लगभग 13 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ फोन तीन रियर कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 6500mAh की बैटरी है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह धांसू प्रोसेसर के साथ आता है। आइए जानते हैं vivo X300 FE के डिस्काउंट ऑफर के बारे में।
vivo X300 FE को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 1,09,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन 18 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा।
Vivo X300 FE को अगर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 9000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप इस फोन Flipkat Axis बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो 13000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Vivo के X300 FE में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में X300 FE में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, GPS और USB-C पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार