• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • 200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद

200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद

अगर आप 200MP कैमरा वाला नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में लॉन्च हुए Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme के इन फोन पर नजर डाल सकते हैं।

200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद

2026 में लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले Samsung, Oppo, Vivo और Xiaomi के स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • 2026 में कई कंपनियों ने 200MP कैमरा वाले फोन लॉन्च किए
  • Samsung, Oppo, Vivo और Xiaomi के फ्लैगशिप मॉडल शामिल
  • Realme और Redmi ने भी 200MP कैमरा वाले फोन उतारे
विज्ञापन

स्मार्टफोन कैमरा अब सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल तक सीमित नहीं रह गया है, लेकिन 200MP कैमरा अभी भी कंपनियों के लिए हाई-एंड कैमरा एक्सपीरिएंस को दिखाने का एक बड़ा तरीका है। 2026 में भी कई कंपनियों ने 200MP सेंसर वाले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में सिर्फ महंगे फ्लैगशिप फोन ही नहीं हैं, बल्कि मिड-रेंज सेगमेंट में भी 200MP कैमरा वाले मॉडल मौजूद हैं। अगर आप नया कैमरा फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो 2026 में लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स पर नजर डाल सकते हैं। इनमें Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं कम बजट में Redmi Note 15 Pro और Realme 16 Pro जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।

Best 200MP Camera Phones in India (2026)

Samsung Galaxy S26 Ultra

Samsung Galaxy S26 Ultra 2026 के सबसे प्रीमियम 200MP कैमरा फोन में से एक है। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Oppo Find X9 Ultra

Oppo Find X9 Ultra की खासियत सिर्फ 200MP कैमरा नहीं है, बल्कि इसके रियर कैमरा सेटअप में दो 200MP सेंसर दिए गए हैं। इसमें 200MP मेन कैमरे के साथ 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है। पावर के लिए 7,050mAh बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo X300 Ultra

Vivo X300 Ultra भी 200MP कैमरा सेगमेंट में खास फोन है। इसमें 200MP मेन कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जबकि तीसरा सेंसर 50MP का है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 6,600mAh की बैटरी मिलती है। फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi 17 Ultra में 200MP कैमरा टेलीफोटो सेंसर के तौर पर दिया गया है। इसके साथ 50MP मेन और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 90W Hyper Charging सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

अगर आप फोल्डेबल फोन में 200MP कैमरा चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एक अलग तरह का विकल्प है। इसमें 200MP मेन कैमरे के साथ 50MP और 10MP के दो अन्य रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में 8 इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है और Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट है।

Oppo Reno 15 Pro

Oppo Reno 15 Pro उन यूजर्स के लिए ऑप्शन है जो फ्लैगशिप से थोड़ा नीचे के प्राइस सेगमेंट में 200MP कैमरा चाहते हैं। इसमें 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP पेरिस्कोप और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी दी गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 15 Pro Mini

Reno 15 Pro Mini भी 200MP कैमरा के साथ आने वाला कॉम्पैक्ट विकल्प है। इसमें 200MP मेन कैमरे के अलावा 50MP पेरिस्कोप और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है। इसमें 6,200mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Realme 16 Pro+

Realme 16 Pro+ भी 200MP कैमरा वाले 2026 के मॉडल्स में शामिल है। इसमें 200MP मेन कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए दिलचस्प विकल्प है जो फ्लैगशिप कीमत खर्च किए बिना हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा चाहते हैं।

Realme 16 Pro

Realme 16 Pro में भी 200MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अंदर MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया है। फोन की दूसरी बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस तरह कैमरा के साथ बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक विकल्प बनता है।

Redmi Note 15 Pro

कम कीमत में 200MP कैमरा चाहने वालों के लिए Redmi Note 15 Pro पर नजर डाली जा सकती है। फोन में 200MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। यह फरवरी 2026 को लॉन्च हुआ था। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 6,580mAh बैटरी दी गई है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Vivo V70 FE

Vivo V70 FE इस लिस्ट में अपेक्षाकृत किफायती 200MP कैमरा फोन है। इसमें 200MP मेन + 8MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है और फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिलता है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और 90W Flash Charging दी गई है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lighter IP68 rated design
  • Privacy Display is handy and practical
  • One UI gets smarter with better AI integrations
  • Fast-charging finally
  • Impressive video recording capability
  • कमियां
  • 3x telephoto camera needs work
  • Low-light performance could have been better
  • Selfies don?t show accurate edge-detection
  • S Pen cannot be used as camera remote
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,120 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid and camera-first aesthetic design
  • Tundra Umber > Canyon Orange colour, every time
  • Excellent display
  • Class-leading performance
  • Stunning camera setup, especially the main sensor
  • Excellent battery
  • कमियां
  • Expensive
  • No 16GB RAM and 1TB storage option
  • Videos still leave scope for improvement
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता7050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright 120Hz AMOLED display
  • Decent build quality
  • Strong battery life
  • Good main camera output
  • कमियां
  • Still runs Android 15 out of the box
  • Average performance
  • Not value for money
डिस्प्ले6.83 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6580 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Good camera performance
  • कमियां
  • UI is still bloat-heavy
  • The speakers could have been better
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,280x2,800 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Refined hinge and in-hand feel
  • Much improved crease
  • Anti-reflective coating
  • Flagship-level performance
  • 45W wired fast charging support
  • 7 years of OS updates and security patches
  • Solid primary sensor and upgraded ultrawide sensor
  • कमियां
  • Expensive
  • Telephoto sensor could have been better
  • Doesn't feel Ultra compared to Fold 7
  • Battery life could have been better
  • Not the best loudspeakers in the segment
Cover Display6.50 इंच
Cover Resolution1080x2520 पिक्सल
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन2256x2504 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb cameras
  • Solid design
  • Bright display
  • Decent battery backup and 90W wired fast-charging support
  • Photography kit (sold separately)
  • कमियां
  • Expensive
  • Stereo speakers aren't very loud
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता6,800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  2. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  6. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  9. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  10. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »