2026 में 200MP कैमरा वाले कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं। Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Realme और Redmi के इन फोन्स में दमदार कैमरा के साथ कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
2026 में लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले बेस्ट स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट
स्मार्टफोन कैमरा अब सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल तक सीमित नहीं है। सेंसर का साइज, OIS, टेलीफोटो कैमरा, जूम और इमेज प्रोसेसिंग भी फोटो क्वालिटी में बड़ा रोल निभाते हैं। इसके बावजूद 200MP कैमरा आज भी कंपनियों के लिए अपने फोन की कैमरा कैपेबिलिटी दिखाने का एक बड़ा तरीका बना हुआ है। 2026 में भी कई कंपनियों ने भारतीय बाजार में 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में सिर्फ प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल ही शामिल नहीं हैं, बल्कि मिड-रेंज सेगमेंट में भी ऐसे फोन मौजूद हैं। अगर आप कैमरा को प्राथमिकता देते हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं, तो 2026 में लॉन्च हुए इन 200MP कैमरा फोन्स पर नजर डाल सकते हैं। लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं कम कीमत में Redmi Note 15 Pro और Realme 16 Pro जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं। इनमें कुछ फोन में 200MP मेन सेंसर के साथ पेरिस्कोप या टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है, जिससे जूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का एक्सपीरिएंस बेहतर हो सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra 2026 के सबसे प्रीमियम 200MP कैमरा फोन में से एक है। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 17 Ultra में 200MP कैमरा टेलीफोटो सेंसर के तौर पर दिया गया है। इसके साथ 50MP मेन और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 90W Hyper Charging सपोर्ट मिलता है।
Vivo X300 Ultra भी 200MP कैमरा सेगमेंट में खास फोन है। इसमें 200MP मेन कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जबकि तीसरा सेंसर 50MP का है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 6,600mAh की बैटरी मिलती है। फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Oppo Find X9 Ultra की खासियत सिर्फ 200MP कैमरा नहीं है, बल्कि इसके रियर कैमरा सेटअप में दो 200MP सेंसर दिए गए हैं। इसमें 200MP मेन कैमरे के साथ 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है। पावर के लिए 7,050mAh बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।
अगर आप फोल्डेबल फोन में 200MP कैमरा चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एक अलग तरह का विकल्प है। इसमें 200MP मेन कैमरे के साथ 50MP और 10MP के दो अन्य रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में 8 इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है और Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट है।
Oppo Reno 15 Pro उन यूजर्स के लिए ऑप्शन है जो फ्लैगशिप से थोड़ा नीचे के प्राइस सेगमेंट में 200MP कैमरा चाहते हैं। इसमें 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP पेरिस्कोप और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी दी गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Reno 15 Pro Mini भी 200MP कैमरा के साथ आने वाला कॉम्पैक्ट विकल्प है। इसमें 200MP मेन कैमरे के अलावा 50MP पेरिस्कोप और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है। इसमें 6,200mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Realme 16 Pro+ भी 200MP कैमरा वाले 2026 के मॉडल्स में शामिल है। इसमें 200MP मेन कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए दिलचस्प विकल्प है जो फ्लैगशिप कीमत खर्च किए बिना हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा चाहते हैं।
Realme 16 Pro में भी 200MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अंदर MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया है। फोन की दूसरी बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस तरह कैमरा के साथ बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक विकल्प बनता है।
कम कीमत में 200MP कैमरा चाहने वालों के लिए Redmi Note 15 Pro पर नजर डाली जा सकती है। फोन में 200MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। यह फरवरी 2026 को लॉन्च हुआ था। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 6,580mAh बैटरी दी गई है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Vivo V70 FE इस लिस्ट में अपेक्षाकृत किफायती 200MP कैमरा फोन है। इसमें 200MP मेन + 8MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है और फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिलता है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और 90W Flash Charging दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स