Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट

Oppo Find X9s को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में पा सकते हैं।

Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट

Oppo Find X9s को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9s में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है।
  • फोन में 7025mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग के साथ है।
  • रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
विज्ञापन

Oppo Find X9s फोन इस वक्त बेहद सस्ते प्राइस में खरीदने का मौका है। कंपनी का यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किया गया था। फोन पर लॉन्च प्राइस से अब सीधा 4 हजार से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 32MP का है जो कथित तौर पर खूबसूरत सेल्फी ले सकता है। Oppo Find X9s में 7025mAh की बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। Flipkart पर स्मार्टफोन बेस्ट डिस्काउंट ऑफर के साथ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में। 

Oppo Find X9s Price Discount Flipkart Offer

Oppo Find X9s को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने MRP 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Find X9s फोन MRP से 43% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 79,999 रुपये रह जाती है। यानी एमआरपी से सीधा 60 हजार रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन लॉन्च प्राइस 79,999 रु. से यह फोन और अधिक सस्ते में मिल रहा है जिसके लिए बैंक ऑफर लगाना होगा। 

Oppo Find X9s Sale Bank Offer Discount

Oppo Find X9s को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 4000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इसी के साथ अगर Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो भी फोन पर 4000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह इस फोन की वर्तमान में सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती है। और अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo Find X9s Specifications

Oppo Find X9s में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट, और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 7025mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Find X9s के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। फोन का वजन 202 ग्राम है। कनेक्टिविटी में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.1, जीपीएस और एनएफसी का विकल्प मिल जाता है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Familiar yet premium IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Live Space feature is quite handy
  • Good telephoto camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Gets hot when recording video
  • No wireless charging
  • No 120 fps video recording
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500e
फ्रंट कैमरा32-अल्ट्रापिक्सल
रियर कैमरा50-अल्ट्रापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,256x2,760 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  2. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  3. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  4. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  7. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  9. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »