Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 

इस स्मार्टफोन में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-थिन बेजेल्स के साथ हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चल सकता है

Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 

भारत में हाल ही में Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 Pro Max की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकते हैं
  • Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज का Oppo Find X10 Pro Max इस वर्ष कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन हो सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo Find X10 Pro Max की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-थिन बेजेल्स के साथ हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए 3 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा भी दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बैटरी में भी अपग्रेड हो सकता है। Oppo Find X10 सीरीज में 8,000 mAh की रेंज में बैटरी दी जा सकती है। पिछले वर्ष चीन में Oppo Find X9 सीरीज को पेश किया गया था। 

भारत में हाल ही में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s को लॉन्च किया गया था। Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED (1,440 × 3,168 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।  Oppo Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,050mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »