स्पैम कॉल्स को रोकने में नाकाम होने पर Airtel, Reliance Jio, BSNL पर लगा भारी जुर्माना

TRAI का मैसेज ट्रेसेबिलिटी कहा जाने वाला नया रूल 11 दिसंबर से लागू किया गया है। इस रूल से स्पैम मैसेज को घटाने में सहायता मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 23:52 IST
ख़ास बातें
  • TRAI ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट से जुर्माने को वसूल करने का निवेदन किया है
  • पिछले जुर्माने को जोड़कर, जुर्माने की कुल रकम लगभग 141 करोड़ रुपये की है
  • पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या तेजी से बढ़ी है

TRAI ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) से इस जुर्माने को वसूल का निवेदन किया है

पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या तेजी से बढ़ी है। टेलीकॉम रेगुलेटर ने इस समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय भी किए हैं। स्पैम कॉल्स और मैसेज पर लगाम लगाने में नाकाम रहने में नाकाम होने पर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह जुर्माना Bharti Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea और सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पर लगाया गया है। इससे पहले भी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। हाल ही में TRAI ने स्पैम कॉल्स और मैसेज से निपटने में नाकाम रहने पर लगभग 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। पिछले जुर्माने को जोड़कर, जुर्माने की कुल रकम लगभग 141 करोड़ रुपये की है। TRAI ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) से इस जुर्माने को वसूल करने का  निवेदन किया है। 
Advertisement

TCCCPR को 2010 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य सब्सक्राइबर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से सुरक्षित करना है। TRAI का मैसेज ट्रेसेबिलिटी कहा जाने वाला नया रूल 11 दिसंबर से लागू किया गया है। इस रूल से स्पैम मैसेज को घटाने में सहायता मिलेगी। इस रूल को 1 दिसंबर से लागू किया जाना था लेकिन टेलीकॉम कंपनियों के निवेदन पर इसे टाला गया था। हालांकि, इसके लिए वास्तविक समयसीमा 31 अक्टूबर की थी। 

नए सिस्टम से मैसेज भेजने वाले व्यक्ति से लेकर इसकी डिलीवरी तक को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे मैसेज भेजने में टेलीमार्केटर्स और अन्य पार्टीज के शामिल होने का पता लग सकेगा। TRAI ने बताया है कि इस रूल से वन-टाइम पासवर्ड (OTP) जैसे महत्वपूर्ण मैसेज को प्राप्त करने में देरी नहीं होगी। OTP का इस्तेमाल बैंकिंग और अन्य सर्विसेज के लिए किया जाता है। नए सिस्टम में ऐसे प्रमोशनल और स्पैम मैसेज को ब्लॉक किया जाएगा जो रजिस्टर्ड फर्मों ने नहीं भेजे हैं। इसके लिए 27,000 से अधिक फर्मों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हाल ही में भारती एयरटेल ने बताया था कि उसके नेटवर्क पर 8 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल्स की चेतावनी दी गई है। कंपनी ने लगभग ढाई महीने पहले स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़ा सॉल्यूशन लॉन्च किया था। इसके बाद से कंपनी के सब्सक्राइबर्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज आने पर चेतावनी मिलती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.