पोर्नोग्राफिक कंटेंट के कारण इन देशों में Elon Musk के Grok AI पर लगी रोक....

पिछले सप्ताह इंडोनेशिया ने Grok AI के एक्सेस को बंद किया था। मलेशिया ने भी अश्लील कंटेंट की वजह से इस AI टूल का एक्सेस रोक दिया है

पोर्नोग्राफिक कंटेंट के कारण इन देशों में Elon Musk के Grok AI पर लगी रोक....

मस्क के कंट्रोल वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के साथ यह टूल इंटीग्रेटेड है

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह इंडोनेशिया ने Grok AI के एक्सेस को बंद किया था
  • मलेशिया ने भी इस AI टूल का एक्सेस रोक दिया है
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के साथ यह टूल इंटीग्रेटेड है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने के साथ ही इससे जुड़ी फेक कंटेंट जैसी समस्याएं भी खड़ी हुई हैं। बिलिनेयर Elon Musk के Grok AI टूल के जरिए पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाए जाने की वजह से कुछ देशों ने इस टूल का एक्सेस रोक दिया है। 

पिछले सप्ताह इंडोनेशिया ने Grok AI के एक्सेस को बंद किया था। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मलेशिया ने भी इस AI टूल का एक्सेस रोक दिया है। इस बारे में मलेशिया के टेक रेगुलेटर ने एक स्टेटमेंट में बताया है, 'यह कार्रवाई अश्लील कंटेंट और गड़बड़ी कर बिना सहमति वाली इमेजेज तैयार करने के लिए Grok के गलत इस्तेमाल के बाद की गई है।' इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि मस्क की X Corp और Grok को डिवेलप करने वाले स्टार्टअप xAI को नोटिस दिए जाने और रेगुलेटर की ओर से दी गई चेतावनी के बावजूद इस तरह का कंटेट बनाया जा रहा है। 

मस्क के कंट्रोल वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के साथ यह टूल इंटीग्रेटेड है। मलेशिया के रेगुलेटर का कहना है कि इस AI प्लेटफॉर्म के सुरक्षा से जुड़े उपाय पर्याप्त नहीं हैं और जरूरी बदलाव करने के बाद ही इसका एक्सेस बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही इस रेगुलेटर ने बताया है कि Grok के डिजाइन और इसे ऑपरेट करने से हो रहे रिस्क से निपटने में X Corp नाकाम रही है। यह किसी समस्या के समाधान के लिए यूजर्स की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मुख्यतौर पर निर्भर करती है। पिछले सप्ताह यूरोप के अधिकारियों ने भी इमेजेज बनाने के इस विवादास्पद फीचर के सिर्फ भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स तक सीमित करने के बाद Grok को फटकार लगाई थी। इन अधिकारियों का कहना था कि इस बदलाव से अश्लील डीपफेक इमेजेज की समस्या पर रोक नहीं लगी है। 

पिछले सप्ताह Grok ने नई मॉनेटाइजेशन पॉलिसी की जानकारी दी थी। X पर एक पोस्ट में बताया गया था कि इमेज को जेनरेट करने और एडिटिंग के फीचर्स सिर्फ भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स तक सीमित होंगे। इसके साथ Grok के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का एक लिंक भी दिया गया था। भारत में भी Grok के जरिए अश्लील कंटेंट बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »