Redmi K90 Ultra में हीट पर कंट्रोल के लिए दिया जा सकता है बिल्ट-इन कूलिंग फैन  

Redmi K90 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

Redmi K90 Ultra में हीट पर कंट्रोल के लिए दिया जा सकता है बिल्ट-इन कूलिंग फैन  

पिछले वर्ष अक्टूबर में Redmi K90 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Redmi K90 Ultra में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की एक Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। Redmi K90 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर, कंपनी प्रत्येक वर्ष अपने Ultra मॉडल को नए चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Redmi K90 Ultra में मौजूदा चिपसेट दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के हवाले से बताया गया है कि आगामी स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Redmi K90 Ultra में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया जा सकता है। यह फीचर कुछ अन्य हैंडसेट कंपनियां भी अपने आगामी स्मार्टफोन्स में दे सकती हैं। 

हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि Redmi K90 Ultra में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.5 mm रखी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग के साथ इसका सामान्य परफॉर्मेंस बढ़ सकता है। Redmi K90 Ultra में 6.8 इंच डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम हो सकता है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में Redmi K90 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro Max शामिल है। Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,560mAh की बैटरी 100 W वायर्ड, 50 W वायरलेस और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »