Amazon Great Republic Day Sale 2026: iPhone पर बंपर डिस्काउंट, इन फोन पर डील्स का हुआ खुलासा

Amazon ने Amazon Great Republic Day Sale 2026 की घोषणा कर दी है।

Amazon Great Republic Day Sale 2026: iPhone पर बंपर डिस्काउंट, इन फोन पर डील्स का हुआ खुलासा

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Republic Day Sale 16 जनवरी से शुरू हो रही है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 सेल में 76,999 रुपये के बजाय 68,999 रुपये में मिलेगा।
  • iQOO 15 65,999 रुपये में मिलेगा, जबकि वास्तविक कीमत 76,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy S25 5G फोन 80,999 रुपये के बजाय 77,999 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

Amazon ने Amazon Great Republic Day Sale 2026 की घोषणा कर दी है जो कि इसी हफ्ते 16 जनवरी से शुरू होने वाली है। सेल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही ई-कॉमर्स कंपनी ने उन स्मार्टफोन का खुलासा कर दिया है जो कि ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 के दौरान किफायती दामों पर उपलब्ध होने वाले हैं। सेल में स्मार्टफोन के अलावा स्मार्ट टीवी, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, कैमरे, वायरलेस स्पीकर, TWS ईयरबड्स, वियरेबल और स्मार्ट होम एप्लायंसेज आदि पर भी छूट मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत भी कर पाएंगे। आइए अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

बैंक ऑफर
बैंक ऑफर की बात की जाए तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। सेल में 24 महीने तक ईएमआई का विकल्प भी है।

अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन पर डील्स
iPhone 17 Pro सेल में 1,34,900 रुपये के बजाय _ _,_99 रुपये में मिलेगा। वहीं OnePlus 15 सेल में 76,999 रुपये के बजाय 68,999 रुपये में मिलेगा। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G सेल में 1,29,999 रुपये के बजाय 1,19,999 रुपये में मिलेगा। वहीं iQOO 15 65,999 रुपये में मिलेगा, जबकि वास्तविक कीमत 76,999 रुपये है। iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये के बजाय _ _,_99 रुपये में मिलेगा। Samsung Galaxy S25 5G फोन 80,999 रुपये के बजाय 77,999 रुपये में मिलेगा।

प्रीमियम स्मार्टफोन पर डील्स

iPhone 15 59,900 रुपये के बजाय_ _,_99 रुपये में मिलेगा। वहीं OnePlus 15R को 54,999 रुपये के बजाय 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि iQOO Neo 10 5G (8GB+256GB) 38,999 रुपये के बजाय 33,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके अलावा OnePlus Nord 5 को 34,999 रुपये के बजाय 30,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। और iQOO Neo 10R 5G (8GB+256GB) को 33,999 रुपये के बजाय 26,999 रुपये में खरीदा पाएंगे।

मिड प्रीमियम स्मार्टफोन पर डील्स
OnePlus Nord CE5 28,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Samsung Galaxy A55 5G को 42,999 रुपये की जगह पर 23,999 रुपये में मिल पाएगा। जबकि iQOO Neo Z10 5G 25,999 रुपये के बजाय 20,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। और Redmi Note 15 5G को 26,999 रुपये की जगह पर 20,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके अलावा Oppo F31 5G को 27,999 रुपये के बजाय 25,499 रुपये में खरीद सकेंगे।

बजट स्मार्टफोन पर डील
Redmi A4 5G सेल में 10,999 रुपये की जगह पर 8,299 रुपये में खरीद पाएंगे। जबकि सेल में Samsung Galaxy M07 सेल में 9,999 रुपये की जगह पर 7,499 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं Realme Narzo 80 Lite 4G को 8,999 रुपये के बजाय 7,899 रुपये में खरीद पाएंगे। Lava Bold N1 5G 9,999 रुपये के बजाय 7,249 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा Samsung Galaxy M06 5G सेल में 12,499 रुपये के बजाय 9,249 रुपये में मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  2. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  8. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »