• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • खुशखबरी! सस्ते हुए हैं शाओमी, जियोनी और मोटोरोला के ये स्मार्टफोन

खुशखबरी! सस्ते हुए हैं शाओमी, जियोनी और मोटोरोला के ये स्मार्टफोन

साल खत्म होने से पहले स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने ज़्यादा से ज़्यादा हैंडसेट बेचने के मकसद से एक बड़ा फैसला किया। दिसंबर माह में कई स्मार्टफोन सस्ते कर दिए गए। सबसे ज़्यादा कटौती 15,000 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में देखने को मिली।

खुशखबरी! सस्ते हुए हैं शाओमी, जियोनी और मोटोरोला के ये स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए1 और मोटो जी5एस प्लस की कीमत में कटौती
  • ओप्पो एफ3 सस्ता हो गया है और वीवो वी5एस भी
  • जियोनी के दो स्मार्टफोन अब पहले की तुलना सस्ते में मिल रहे हैं
विज्ञापन
साल खत्म होने से पहले स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने ज़्यादा से ज़्यादा हैंडसेट बेचने के मकसद से एक बड़ा फैसला किया। 2017 के दिसंबर माह में कई स्मार्टफोन सस्ते कर दिए गए। सबसे ज़्यादा कटौती 15,000 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में देखने को मिली। इसकी वजह भी बेहद ही आम है, क्योंकि इस प्राइस रेंज में ज़्यादा से ज़्यादा कंपनियों ने नए प्रोडक्ट उतारे हैं। ऐसे में पुराने प्रोडक्ट के प्रति ग्राहकों की रुचि बनाए रखने के लिए कंपनियों के पास इन हैंडसेट के दाम कम करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।

अगर आप भी नए स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह वक्त बिल्कुल ही सही है, क्योंकि आपके पास विकल्प कई हैं। और पैसा भी कम खर्च हो रहा है। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसे ही स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जो हाल ही में सस्ते हुए हैं।

शाओमी मी ए1
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने दो रियर कैमरे वाले शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है। कटौती 1,000 रुपये की है। अब Xiaomi Mi A1 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 13,999 रुपये में मिलता है। यह कटौती स्थाई है।


Xiaomi के इस फोन को रिव्यू करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि कीमत के लिहाज से शाओमी मी ए1 बेहद ही दमदार हैंडसेट है। मेटल बॉडी और ओवल फिनिश बेहतरीन है। डिस्प्ले और आम परफॉर्मेंस अच्छी है। यूज़र को पहली बार शाओमी के फोन में स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलेगा। अगर आपको मीयूआई नहीं पसंद है तो यह फोन आपके लिए है। डुअल कैमरा काम करता है। लेकिन कम रोशनी में फोटोग्राफी पर कंपनी को और ध्यान देना चाहिए था। बैटरी लाइफ भी औसत है। इन डिपार्टमेंट में शाओमी के अन्य फोन भी अच्छा काम करते हैं।

मोटो जी5एस प्लस
डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए मोटोरोला ने भी अपने मोटो जी5एस प्लस (रिव्यू) स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया। इस फोन की सीधी चुनौती शाओमी मी ए1 से ही है। मोटोरोला इंडिया ने जानकारी दी है कि उसने मोटो जी5एस प्लस हैंडसेट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी है। अब यह फोन 14,999 रुपये में मिलेगा।


इस हैंडसेट का सबसे अहम फीचर डुअल रियर कैमरा है। । इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है।

वीवो वी7
Vivo V7 को भारत में 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब ग्राहक इस फोन को 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे। हैंडसेट को नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। वीवो वी7 की अहम ख़ासियतों में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।


स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम।

ओप्पो एफ3
ओप्पो ने अपने Oppo F3 स्मार्टफोन को भारत में 19,990 रुपये में लॉन्च किया था। अब ग्राहक इस हैंडसेट को 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे। बता दें कि ओप्पो एफ3 को भारत में पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। इस वक्त कीमत 19,990 रुपये थी। इसके बाद कंपनी दिवाली लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने के साथ हैंडसेट की कीमत चुपचाप 1,000 रुपये कम करके 18,990 रुपये कर दी थी।


ओप्पो एफ3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है।  अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

वीवो वी5एस
वीवो ने पिछले साल अप्रैल महीने में अपने वीवो वी5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त हैंडसेट की कीमत 18,990 रुपये थी। अब ग्राहक Vivo V5s को 15,990 रुपये में खरीद पाएंगे।


वीवो वी5एस में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है और यह आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। वीवो वी5एस का सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। बेहतर सेल्फी के लिए फ्लैश भी दिया गया है और सॉफ्टवेयर के तौर पर फेस ब्यूटी 6.0 मौज़ूद है। सेल्फी कैमरे से यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। वहीं, इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और अल्ट्रा एचडी से लैस है।

जियोनी ए1 प्लस और जियोनी ए1 लाइट
 जियोनी की ए सीरीज़ के दो सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन ए1 प्लस और ए1 लाइट पर छूट मिल रही है। जियोनी इंडिया ने घोषणा की है कि Gionee A1 Plus और Gionee A1 Lite की कीमत में क्रमशः 3,000 रुपये और 1,000 रुपये की कटौती की गई है। जियोनी ए1 प्लस को अब 26,999 रुपये की जगह 3,000 रुपये की छूट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, जियोनी ए1 लाइट अब 1,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

जियोनी ए1 प्लस को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। जियोनी ए1 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जो सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone, Mobile, Xiaomi Mi A1, Moto G5S Plus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »