Vivo V7 भारत में लॉन्च, इसमें है 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

चीनी कंपनी वीवो ने अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वी7 भारत में लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने वीवो वी7 से पर्दा उठाया। वीवो वी7 की ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले।

Vivo V7 भारत में लॉन्च, इसमें है 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
ख़ास बातें
  • वीवो वी7 की कीमत भारत में 18,990 रुपये है
  • वीवो वी7 में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
चीनी कंपनी वीवो ने अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वी7 भारत में लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने वीवो वी7 से पर्दा उठाया। वीवो वी7 की ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले। इसके अलावा स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बता दें कि इससे पहले सितंबर में कंपनी ने वीवो वी7+ स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Vivo V7 स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में पेश किया था। बता दें कि पहले ही खुलासा हो चुका है कि स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। ई-कॉमर्स साइट ने कुछ लॉन्च ऑफर का भी ऐलान किया है। जानें वीवो वी7 के स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च ऑफर के बारे में सब कुछ।

वीवो वी7 की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर
वीवो वी7 को भारत में 18,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा और अभी फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन की पहली सेल 24 नवंबर, शुक्रवार को होगी। इसके अलावा रिटेल स्टोर पर वीवो वी7 को 25 नवंबर, शनिवार से उपलब्ध कराया जाएगा। वीवो वी7 के लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी सभी बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर कर रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। कंपनी पुराने फोन के एक्सचेंज पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज वेल्यू भी दे रही है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट और वन-टाइम मुफ्त स्क्रीन रीप्लेसमेंट भी मिलेगी। इसके अलावा बुकमायशो से मुफ्त कपल वाउचर भी मिलेंगे। फोन शैंपेन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

Vivo V7 के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी।
 
vivo v7

Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

वीवो वी7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप भी इस फोन का हिस्सा है। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and lightweight
  • Dedicated microSD slot
  • Good front camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • No continuous AF for video
  • Low resolution display
  • Plastic body
  • UI feels dated
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »